Excess Vitamin B12 in the body: विटामिन B12 की कमी से कमजोरी और अधिक सेवन से एलर्जी, अपच, नींद की परेशानी हो सकती है। जानें रोजाना कितनी मात्रा जरूरी है और नुकसान क्या हैं।

शरीर में कमजोरी महसूस होना, हड्डियों में दर्द से लेकर शरीर की कई क्रियाओं में भाग लेने वाला विटामिन B12 बेहद जरूरी न्यूट्रिएंट है। अगर इसे कम मात्रा में लिया जाए तो शरीर बीमार महसूस करने लगता है। लेकिन क्या आपको पता है कि विटामिन बी12 अधिक मात्रा में लेने पर भी शरीर में परेशानियां शुरू हो जाती हैं। विटामिन B12 जरूरी पोषक तत्वों में एक होता है इसलिए इसका शरीर में होना बेहद जरूरी है लेकिन ज्यादा मात्रा कई परेशानियां लेकर आती है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

शरीर को कितना चाहिए होता है विटामिन B12?

राष्ट्रीय स्वास्थ्य संस्थान के अनुसार 14 साल या उससे ज्यादा उम्र के लोगों के आहार में 2.4 माइक्रोग्राम B12 प्रतिदिन लेना चाहिए। वहीं गर्भवती महिलाओं के लिए 2.6 माइक्रोग्राम और स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए 2.8 माइक्रोग्राम B12 रोजाना लेना चाहिए।

विटामिन B12 का अधिक सेवन के दुष्प्रभाव

विटामिन B12 का अधिक मात्रा में सेवन किया जाता है तो शरीर में कई प्रकार की समस्याएं पैदा हो जाती हैं। 

  1. विटामिन B12 जब अधिक मात्रा में शरीर में पहुंचता है तो एक एलर्जी हो जाती है जिसे एनाफिलेक्सिस कहा जाता है। इस कारण से चेहरे, जीभ और गले में सूजन आ जाती है और सांस लेने में भी दिक्कत होती है। अगर ऐसा होता है तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
  2.  विटामिन बी12 अधिक मात्रा में लेने पर पेट संबंधी समस्याएं जैसे कि अपच, दस्त या मतली महसूस होने लगती है। कुछ लोगों को पेट में ऐंठन भी होती है।
  3.  विटामिन बी12 अधिक मात्रा में लेने पर नींद भी ठीक तरीके से नहीं आती है। विटामिन B12 ऊर्जा के स्तर को बढ़ा देता है जिस कारण ऐसी समस्या होती है।
  4.  अगर आप विटामिन बी12 की गोलियां लंबे समय से ले रहे हैं तो आपके शरीर में झुनझुनी का एहसास भी हो सकता है। कुछ लोगों को विटामिन बी12 अधिक मात्रा पर लेने पर मूड स्विंग, चिडचिडाहट, भ्रम जैसी समस्या भी होती है। डॉक्टर्स का मनना है कि अधिक B12 का मानसिक स्वास्थ्य पर भी असर पड़ता है।

खाने में रोजाना अंडा पनीर, मछली, किडनी और रेड मीट खाने पर विटामिन बी12 की पर्याप्त मात्रा मिलती है। आपको रोजाना खाने में विटामिन बी12 फूड्स शामिल करने चाहिए लेकिन बिना डॉक्टर की सलाह के विटामिन बी12 सप्लीमेंट्स ले रहे हैं तो आपको सावधान होने की जरूरत है।

और पढ़ें:  प्रोटीन का भंडार हैं ये 5 वेज फूड्स, बच्चों से लेकर बूढ़ों तक को देंगे फुल एनर्जी