Glowing face Diet: बढ़ती उम्र में झुर्रियों और फीकी पड़ती त्वचा से परेशान हैं? जानें चुकंदर, पालक, नट्स, एवोकाडो और गाजर जैसे फूड्स, जो स्किन को टाइट कर नैचुरल पिंक ग्लो देने में मदद करते हैं।

बढ़ती उम्र के साथ चेहरे में झुर्रियां पड़ने लगती हैं और साथ ही निखार भी गायब होने लगता है। बॉडी में हॉर्मोन चेंज और एजिंग के कारण समस्या और भी ज्यादा बढ़ने लगती है। इस समस्या से छुटकारा पाने, लटकती स्किन को टाइट करने और बिना मेकअप के पिंकिश ग्लो पाने के लिए आपको अपनी डाइट में कुछ चीजें शामिल कर सकती हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

चुकंदर से बढ़ेगा ब्लड सर्कुलेशन

आपको अपनी डाइट में चुकंदर शामिल कर सकते हैं। चुकंदर में आयरन और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं। इसे खाने से ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है। अगर आप डाइट में रोजाना सलाद के रूप में चुकंदर खाते हैं, तो कुछ ही दिनों में फायदा नजर आने लगेगा। 

पालक से बढ़ेगा खून

पालक में आयरन और विटामिन C होता है, जो खून की कमी दूर कर स्किन को अंदर से हेल्दी बनाते हैं। इससे झुर्रियों की समस्या खत्म होती है और स्किन टाइट होती है। आप रोजाना खाने में पालक सूप, पालक स्मूदी या पालक की दाल का सेवन कर सकते हैं। साथ ही अन्य हरे पत्तों वाली सब्जियों का सेवन कर सकते हैं।

नट्स और बीज का करें सेवन

नट्स और बीज जैसे कि अखरोट, बादाम, फ्लेक्स सीड्स आदि का सेवन शुरू कर दें। इनमे ओमेगा 3 फैटी एसिड्स, विटामिन ई पाया जाता है। आप ब्रेकफास्ट में नट्स या बीज का सेवन कर सकते हैं। 

और पढ़ें: Neck Hanging Trend: जानलेवा ट्रेंड, गर्दन दर्द से छुटकारे के लिए पेड़ों से लटक रहे युवा, डॉक्टर हैरान

एवोकाडो से मिलेगी हेल्दी स्किन

एवोकाडो नहीं खाते हैं, तो हेल्दी स्किन के लिए इसका सेवन शुरू कर दें। एवाकाडो में हेल्दी फैट के साथ विटामिन A होता है। स्किन सेल्स को पोषण मिलता है और चेहरा यंग दिखता है।

गाजर से त्वचा बनेगी चमकदार

गाजर में बीटा-कैरोटीन की अधिक मात्रा होती है, जो स्किन को हेल्दी के साथ ग्लोइंग बनाता है। आप लाल या फिर नारंगी गाजर खा सकते हैं। रोज कैरेट खाने से स्किन टोन में भी सुधार होता है।

और पढ़ें: Pimples Treatment: पिंपल्स का इलाज सिर्फ बाहर से नहीं, इन 5 होम्योपैथी दवाओं से जड़ से दूर होगी