Early signs of heart attack: हार्ट ब्लॉकेज की समस्या अचानक नहीं होती। यह बीमारी धीरे-धीरे बढ़ती है और इसके लक्षणों को हम अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं। अगर आपको ये लक्षण दिखें, तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।

Sanjay Kapoor death: करिश्मा कपूर के एक्स पति संजय कपूर का 53 साल की उम्र में निधन हो गया। बताया जा रहा है पोलो खेलने के दौरान अचानक वो जमीन पर गिर पड़े और दम तोड़ दिया। शुरुआती कारणों में हार्ट अटैक की बात सामने आ रही है। कम उम्र में हार्ट अटैक का नाम सुनते ही बहुत से लोग घबरा जाते हैं। लेकिन अगर कुछ ऐसे तरीके हों जिनसे पहले ही हार्ट की समस्या का अंदाजा लगाया जा सके, तो स्थिति को काफी हद तक कंट्रोल में लाया जा सकता है। सही तरीके से बीमारी का पता लगाने के लिए जांच जरूरी है, फिर भी कुछ आसान लक्षणों को घर बैठे ही पहचाना जा सकता है, जो आपके हार्ट की समस्या का संकेत दे सकते हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

हार्ट ब्लॉकेज की शुरुआती जानकारी और प्रकार

शरीर में कोलेस्ट्रॉल जमा होना एक सामान्य प्रक्रिया है, जो जन्म के बाद से ही धीरे-धीरे धमनियों में जमा होता रहता है। लेकिन समय के साथ-साथ जीवनशैली, खानपान और वंशानुगत कारणों से यह कोलेस्ट्रॉल धमनियों को संकरा कर देता है, जिससे ब्लड फ्लो में रुकावट आती है। यही हार्ट ब्लॉकेज का मुख्य कारण है।

  • अगर वंशानुगत कारणों से हार्ट ब्लॉकेज होता है, तो उसे 'कंजेनिटल हार्ट ब्लॉक' कहा जाता है।
  • हार्ट की धमनियों में रक्त प्रवाह बाधित या बंद हो जाने पर इसे 'कोरोनरी थ्रोम्बोसिस' कहा जाता है।
  •  दिल की धड़कन अनियमित हो जाने पर रक्त प्रवाह की गति बाधित होती है, तब इसे अतालता कहा जाता है। ऐसे में फर्स्ट, सेकंड और थर्ड डिग्री ब्लॉकेज होता है। दूसरे और तीसरे प्रकार के ब्लॉक के लिए पेसमेकर भी लगाना पड़ सकता है।

घर बैठे कैसे समझें कि हार्ट अटैक का खतरा है या नहीं -

1. एंजाइना

संकरी धमनियों में ऑक्सीजन युक्त रक्त न पहुंच पाने के कारण शरीर में दर्द शुरू होता है। चलने या सीढ़ियां चढ़ने पर सीने में भारी दबाव महसूस होगा, लेटने पर भी चुभन वाला दर्द होगा, ऐसा लगेगा जैसे सीने पर पत्थर रखा हो। चलने, दौड़ने, खाने के समय भी सीने में दर्द हो सकता है। ये लक्षण दिखने पर समझ लेना चाहिए कि एंजाइना हो गया है।

2. जबड़े और बाएँ हाथ में दर्द

दांत के दर्द की तरह जबड़े में दर्द, मांसपेशियों में खिंचाव या जकड़न, सांस लेने में तकलीफ भी हो सकती है। बाएँ हाथ, गर्दन, कंधे या कंधे के नीचे के हिस्से में दर्द होने पर कई बार यह स्पॉन्डिलाइटिस जैसा लगता है, लेकिन यह हार्ट ब्लॉकेज का लक्षण हो सकता है।

3. बेवजह साँस फूलना और थकान

लेटने या आराम करने पर सांस लेने में तकलीफ, हल्के काम में भी थक जाना, शरीर में सुस्ती, बार-बार आराम करने की जरूरत महसूस होना, ये लक्षण बताते हैं कि शरीर को ठीक से रक्त नहीं मिल रहा है, जो हार्ट ब्लॉकेज का संकेत है। इस तरह के लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है।