MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Nepal Flood
Nepal Flood Photo Gallery
Nepal Flood Update
Ujjain Karni Sena Clash
Nepal Flood
Toxic Movie Review
Toxic Box Office Collection
Happy Raksha Bandhan Wishes in Hindi
Toxic Vs Dhurandhar 2 Box Office Collection
Ankit Baliyan Murder
Awarapan 2 Box Office Collection
Delhi Model Murder
Nepal Flood Vulnerability
Top 10 Morning News
Delhi Weather Update
Aaj Ka Rashifal
Bihar & Jharkhand Weather
  • Home
  • Lifestyle
  • Health
  • ना तो शुगर फ्री ड्रिंक और ना ही ट्रेंडी 'हेल्थ फूड'से होगा कम मोटापा, WHO का नया खुलासा

ना तो शुगर फ्री ड्रिंक और ना ही ट्रेंडी 'हेल्थ फूड'से होगा कम मोटापा, WHO का नया खुलासा

हेल्थ डेस्क. वजन कम करने के लिए हम अपने जीवन से शुगर निकालकर शुगर फ्री और फैट फ्री फूड्स का सेवन करने लगते हैं। लेकिन क्या यह वाकई काम करता है। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन(WHO)का वजन कम करने वाले ट्रेंडी 'हेल्थ फूड' के बारे में कुछ और ही कहना है।

3 Min read
Author : Nitu Kumari
Published : May 18 2023, 05:29 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18
Image Credit : Getty

डायट कोक या फिर गैर-मिठास वाली चीजों को वजन कम करने के लिए विकल्प के रूप में लोग चुनते हैं। हालांकि, अपने नवीनतम स्वास्थ्य दिशानिर्देश में, विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने सुझाव दिया है कि चीनी के ये विकल्प वजन घटाने में मदद नहीं करते हैं। डब्ल्यूएचओ ने कहा है कि non-sugar sweeteners के उपयोग से वयस्कों और बच्चों में शरीर की चर्बी कम करने में कोई लॉन्ग टर्म फायदा नहीं मिलता है। नन-शुगर स्वीटनर का कोई पोषण मूल्य नहीं है। आइए जानते हैं उन फूड्स के बारे में जिसका इस्तेमाल वजन कम करने वाले करते हैं और उसका फायदा शरीर को नहीं पहुंचता है, बल्कि ये सेहत के लिए नुकसानदायक ही होते हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
28
Image Credit : Getty

मक्खन के बदले लोग मार्जरीन का करते हैं प्रयोग

मार्जरीन में लोग मक्खन की तुलना में कम सैचुरेटेड फैट होने का दावा करत हैं। लेकिन इसमें ट्रांस फैट हो सकता है जो शरीर में खराब एलडीएल कोलेस्ट्रॉल बढ़ाता है, जिससे स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है।मार्जरीन खाने वालों को मक्खन पसंद करने वालों की तुलना में हृदय रोग का खतरा 53 प्रतिशत अधिक हो सकता है।इसके बजाय जैतून, कैनोला या सूरजमुखी के तेल का प्रयोग करें।

38
Image Credit : Getty

प्लांट बेस्ट मिल्क

वजन कम करने की इच्छा रखने वाले दूध के विकल्प के रूप में प्लांट बेस्ट मिल्क का उपयोग करते हैं। इसमें कम कैलोरी और कम फैट होती है। प्लांट बेस्ट मिल्क में प्रोटीन भी कम मात्रा में होती है।यह मांसपेशियों को प्रभावित कर सकता है, आपको सुस्त महसूस करवा सकता है । इतना ही नहीं आपके इम्युन सिस्टम को भी कमजोर कर सकता है।एक अध्ययन में पाया गया कि अपर्याप्त प्रोटीन आपकी त्वचा, बालों और नाखूनों को कमजोर बना सकता है।

48
Image Credit : Getty

फैट-फ्री अनाज

फैट फ्री या फिर लो फैट अनाज को लोग वजन कम करने के विकल्प के रूप में चुनते हैं। लेकिन पोषण विशेषज्ञ चेतावनी देते हैं कि अनाज के लिए भोजन की अदला-बदली करना कुछ ऐसा नहीं है जिससे आपको फायदा मिलेगा। कुछ अनाज में तो नमक और चीनी मात्रा हाई होती है।

58
Image Credit : Getty

शुगर फ्री स्वीट

भले ही डेंटिस्ट आपको शुगर वाली मिठाइयों को कटौती करने का आग्रह कर सकते हैं। फिर भी यदि आप शुगर फ्री चीजों को इससे बदलते हैं तो खुश नहीं होंगे।उनमें उपयोग किए जाने वाले आर्टिफिशियल कलर और प्रिजर्वेटिव आपके मुंह को अधिक एसिडिक बनाकर दांतों के खराब करने का कारण बन सकते हैं। दांतों के इनेमल पर खराब असर डाल सकते हैं।

68
Image Credit : Getty

लो-फैट चीज

लो-फैट या फैट-फ्री चीज वास्तव में वजन कम करने में आपकी मदद नहीं करेगा।स्वादिष्ट वसा की कमी को पूरा करने के लिए, इन आहार उत्पादों में बहुत अधिक नमक हो सकता है। जो सेहत को नुकसान पहुंच सकता है।

78
Image Credit : Getty

स्किनी आइसक्रीम

आइसक्रीम के लिए आहार विकल्प आपको यह सोचने पर मजबूर कर सकते हैं कि आप अधिक खा सकते हैं।लेकिन कभी-कभी उनमें अधिक कार्ब्स और चीनी अल्कोहल होते हैं, जो सूजन या गैस की वजह बन सकते हैं।

88
Image Credit : Getty

शुगर फ्री पेय

डायट कोक हो या फिर अन्य शुगर फ्री ड्रिंक ये स्वास्थ्य समस्याओं से जुड़े हुए हैं।ऐसे दावे हैं कि कुछ कृत्रिम मिठास मानसिक प्रक्रियाओं को प्रभावित करते हैं, कैंसर के खतरे को बढ़ा सकते हैं, मोटापा बढ़ा सकते हैं और प्रजनन क्षमता को कम कर सकते हैं।

और पढ़ें:

चावल असली या नकली, ऐसे पहचानें बेस्ट राइस

मुंह में मलाई की तरह पिघल जाएगा फ्रेंच टोस्ट, फॉलो करें ये 6 स्टेप

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

About the Author

NK
Nitu Kumari
नीतू कुमारी एशियानेट न्यूज हिंदी में सीनियर सब एडिटर हैं। नवंबर 2021 से वह यहां लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट बीट कवर कर रही हैं। इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में उन्हें 14 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने रिपोर्टर और डेस्क पर विभिन्न भूमिकाओं में काम किया है। नीतू इससे पहले महुआ न्यूज हिंदी, कशिश न्यूज, ईटीवी और न्यूज नेशन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं। उन्होंने मास कम्युनिकेशन में एमए किया है। लाइफस्टाइल, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, सोशल और वूमेन इंटरेस्ट से जुड़ी स्टोरीज में उनकी विशेष रुचि है। उनसे nitu.kumari@asianetnews.in पर संपर्क किया जा सकता है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Water Diet: 15 दिन सिर्फ पानी पीकर 20 किलो घटाया, अब 'पेंगुइन' की तरह चलती है महिला, दिमाग पर हुआ बुरा असर
Recommended image2
नाखूनों पर सफेद निशान क्यों पड़ते हैं? वजह कैल्शियम की कमी है या कुछ और, जानें सच
Recommended image3
₹1.8 लाख सैलरी, ₹80 हजार SIP फिर भी ICU में खाली जेब! इस शख्स की कहानी ने चौंकाया
Recommended image4
Brain Health: रील्स देख-देखकर दिमाग हो रहा है खोखला? नई रिसर्च ने खोली सबकी आंखें
Recommended image5
रिफाइंड या सरसों तेल खरीदते समय MRP देख खुश न हों! पैकेट पर जरूर देखें ये 7 चीजें
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved