एक्सरसाइज शरीर को स्वस्थ्य रखने के लिए बहुत ज्यादा जरूरी होता है। इस बात की जानकारी हर इंसान को होती है। लेकिन कुछ इसे फॉलो कर पाते हैं तो कुछ नहीं। लेकिन हम आपको यहां बताने जा रहे हैं कि चुटकियों में कैसे फिट मसल्स पा सकते हैं।

हेल्थ डेस्क. वीक में यानी हफ्ते में 3 बार 3 सेकंड का वर्कआउट आपके मसल्स को स्ट्ऱॉग बना सकता है। पढ़कर हैरान रह गए ना..3 सेकंड में भला स्ट्रॉग मसल्स कैसे पाया जा सकता है। लेकिन यह हम नहीं बल्कि नया रिसर्च कह रहा है। इसे लेकर एक नहीं बल्कि दो बार स्टडी किए गए और पहले जहां हफ्ते में पांच दिन 3 सेकंड का एक्सरसाइज बताया गया था वहीं अब घटकर तीन दिन हो गया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

2022 में, जापान के निगाटा यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ एंड वेलफेयर के सहयोग से ऑस्ट्रेलिया के एडिथ कोवानयूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने मिलकर इस स्टडी को किया था। उस वक्त उन्होंने पाया था कि सप्ताह में पांच दिन प्रतिदिन केवल तीन सेकंड मसल (मांसपेशी) कॉन्ट्रैक्शन से रिलेटेड एक्सरसाइज करने से मसल्स की ताकत में काफी सुधार होता है।

कैसे हुई रिसर्च 

लेकिन हफ्ते में पांच दिन 3 सेकंड का एक्सरसाइज वाकई फायदेमंद हो सकता है। पहला रिसर्च इस तथ्य की पुष्टि के लिए पर्याप्त नहीं था। इसलिए शोध टीम ने इस पर दोबारा से स्टडी की और पाया कि सप्ताह में तीन दिन ही तीन सेकंड का एक्सरसाइज मसल्स को स्ट्ऱॉग बना सकती है। शोध के सह-लेखकों में से एक, कज़ुनोरी (केन) नोसाका ने बताया कि दो बार शोध के बाद हमारे पर एक साफ तथ्य है कि तीन सेकंड का एक्सरसाइज शरीर को फायदा पहुंचा सकता है।

रिसर्च में शामिल हुए 26 कैंडिडेट

शोधकर्ताओं ने 26 हेल्दी युवा वयस्कों को शामिल किया। जिसमें पिछले स्टडी के 13 कैंडिडेट भी शामिल थे। स्टडी में देखा गया कि जिन लोगों ने सप्ताह में दो दिन एक्सरसाइज किया, उनमें कोई अहम बदलाव नहीं देखा गया। लेकिन जिन लोगों ने तीन में दिन एक्सरसाइज किया उनमें छोटी लेकिन अहम शारीरिक बदलाव देखे गए। मतलब हफ्ते में 3 दिन 3 सेकंड के लिए आइसोमेट्रिक, कंसेंट्रिक या एक्सेंट्रिक बाइसेप कर्ल वर्कआउट से ही काफी फायदे मिल सकते हैं।

क्या कहते हैं नतीजे

हालांकि रिसर्च केवल हाथ की मसल्स पर की गई है। लेकिन नोसाका कहते हैं कि हो सकता है इस एक्सरसाइज से शरीर की हर मसल पर समान प्रभाव पड़े। यदि ऐसा होता है तो 30 सेकंड के अंदर आप पूरी बॉडी की एक्सरसाइज कर सकते हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि एक्सरसाइज के लिए हर दिन 20 मिनट का समय निकालना संभव नहीं है तो दिन में पांच मिनट का समय भी फिटनेस और स्वास्थ्य के लिए अलग होता है।

और पढ़ें:

लंग्स कैंसर को समझ लेते हैं लोग टीबी, गलत इलाज बन जाती है जानलेवा, दोनों के बीच अंतर को जानना है जरूरी

ब्रेस्ट मिल्क को इन 4 तरीकों से और बनाएं पौष्टिक, पावरफुल होगा बच्चा!