Foods to Improve Eyesight: आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए रोज क्या खाएं?
Superfoods to Improve a Your Eyesight: पूरा दिन मोबाइल-लैपटॉप में आंखें गड़ाए रखने से समय से पहले ही नजर कमजोर हो रही है। समझ नहीं आ रहा आंखों की रोशनी अच्छी रखने के लिए क्या खाएं? ये रहे कुछ आसान टिप्स। देखें फोटो गैलरी में…

गाजर से आंखें रहें स्वस्थ
हालांकि गाजर आमतौर पर सर्दियों में ज़्यादा मिलती है, लेकिन इसे स्टोर करके रखने से यह साल भर अवेलेबल रहती है। इसमें भरपूर मात्रा में बीटा कैरोटीन होता है, जिससे शरीर में विटामिन A बनता है। यह देखने की क्षमता बढ़ाता है और आखों के थकान को दूर करता है।

नजर तेज करने के लिए आंवला
आंवला एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। यह आंखों की मृत कोशिकाओं को हटाकर दृष्टि सुधारता है। रोजाना आंवले का रस या एक पूरा आंवला खाना आंखों की सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। उम्र के साथ आंखों की कमजोरी को कम करता है।
पालक
पालक भी एक सर्दियों की सब्जी है, हालांकि इसे स्टोर करके रखने से यह बाजार में साल भर मिलती है। यह न सिर्फ खाने में स्वादिष्ट है, बल्कि इसके कई स्वास्थ्य लाभ भी हैं। इसमें ल्यूटिन और जेक्सैंथिन नामक दो तत्व होते हैं। ये आंखों को UV किरणों से बचाते हैं।
अखरोट
चूंकि आंखें सीधे दिमाग से जुड़ी होती हैं, इसलिए बादाम, अखरोट जैसे मेवों में भरपूर मात्रा में ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है, जो आंखों के लिए पौष्टिक तत्व है। रोज बादाम और अखरोट भिगोकर खाने से आंखों की कार्यक्षमता बढ़ती है।
आंखों के काले घेरे हटाएं
चुकंदर में भी आयरन और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होते हैं, जो रक्त संचार को बेहतर बनाते हैं। इसे खाने से आंखों के नीचे काले घेरे और कमजोर नजर से बचाव होता है। यह आंखों को आराम देता है और लंबे समय तक उन्हें स्वस्थ रखता है।
हरी सब्जियां
आंखों को स्वस्थ रखने के लिए अपनी रोजाना की डाइट में भरपूर हरी सब्जियां शामिल करें। इनमें विटामिन A, B, C और ओमेगा-3 होता है, जो आंखों के लिए अच्छे होते हैं और चश्मे पर निर्भरता कम करते हैं।
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.
