Best Silver Jewellery for baby: बहन के बेबी हुआ है औऱ मौसी होने के नाते ज्वेलरी गिफ्ट करना चाहती है लेकिन बजट ज्यादा नहीं है तो यहां देखें 5 सिल्वर ज्वेलरी गिफ्ट आइडियाज जो 2000रू तक खरीदे जा सकते हैं।
Baby Silver Jewellery: शादी-ब्याह से घर में किलकारी गूंजने तक ज्वेलरी गिफ्ट करने की परंपरा पुरानी है। यही वजह है कि आज भी ज्यादातर लोग परिवार के नए सदस्यों को तोहफे में आभूषण देना पसंद करते हैं। आपकी बहन भी हाल में मां बनी हैं तो मौसी होने के नाते फर्ज बनता है कि न्यू बॉर्न बेबी को खास तोहफा दिया जाए। अब गोल्ड खरीदना हर किसी के बजट और पॉकेट में फिट नहीं बैठता है, ऐसे में परेशान या ज्यादा सोच विचार करने की बजाय 2000रू की रेंज में आने वाले इन 5 जूलरी को विकल् बनाएं। जो दीदी के ससुराल में मासी मां की शान बढ़ा देंगे।
बेबी सिल्वर कड़ा डिजाइन

1-11 महीने की बच्चों के लिए चादी के बड़े बढ़िया रहते हैं। आप इसे मीनाकारी या घुंघरू की बजाय बिल्कुल प्लेन डिजाइन में खरीदें। हैवी वर्क बच्चों की त्वचा के नुकसानदायक होता है, यहां तक उन्हें चोट भी लग सकती है। ऐसे में सोबर पैटर्न परफेक्ट ऑप्शन है। लोकल सुनार की दुकान से Giva, तनिष्क जैसी ब्रांडेड ज्वेलरी 1200-2000रू में एक से बढ़कर फैंसी चांदी के कड़े ऑफर करते हैं, जिसे पसंद के हिसाब से चुन सकते हैं।
ये भी पढ़ें-Kada Designs: एक रिश्ता एक स्टाइल, मां–बेटी पहनें 6 कड़ा डिजाइन
सिल्वर नजरिया

भारतीय घरों में बच्चों की नजर उतारने के लिए काले धागों की नजरिया जरूर पहनाई जाती है। आप बजट और फैशन के हिसाब से बच्चे के लिए सिल्वर नजरिया ले सकती हैं। ये अफॉर्डेबल होने के साथ कई वैरायटी और फैशनेबल डिजाइन में आते हैं। आप इसे 500रू, 700 और स्टाइलिश पैटर्न पर 1500रू में खरीद सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Gold Bracelet: पोते पर दादी लुटाएं प्यार, पहनाएं सोने का ब्रेसलेट
चांदी की काजल दानी

कड़ा- पायल से हटकर अगर आपका बजट कम है लेकिन तोहफे में कुछ यूनिक देना ही तो चांदी की काजल दानी बिल्कुल बढ़िया विकल्प है। ये सिंपल से लेकर फैंसी पैटर्न पर 500-700रू में मिल जाएंगी।
सिल्वर बेबी ब्रेसलेट

बच्चों के लिए चांदी का ब्रेसलेट का शुभ माना जाता है। सुनार के यहां क्लासी और स्टाइलिश पैटर्न पर एक से बढ़कर एक फैंसी 925 Silver Bracelet Designs मिल जाएंगे। ध्यान रहे कि जब भी इसे खरीदे मटेरियल और कंफर्ट जरूर देखें। 1500-2000रू में बढ़िया जा चेन ब्रेसलेट खरीदा जा सकता है। Giva समेत कई सिल्वर ऑनलाइन स्टोर्स पर बजट के अनुसार एक से बढ़कर एक फैंसी डिजाइन पेश करते हैं।
चांदी की चेन डिजाइन

22KT Gold Chain तोहफे में देना खर्चीला काम है। ऐसे में आप कम पैसों में चांदी की डिजाइन खरीदें। ये प्लेन से लेकर पेंडेंट पर आती है। बो डिजाइन वाली मॉर्डन 925 स्टिर्लिंग सिल्वर चेन 1800-2000रू में मिल जाएगी
