Buy 3 jewellery in 5 grams: ऑल टाइम हाई पर गोल्ड! कीमत और बढ़ने से पहले 5 ग्राम में खरीदें ये 3 बेस्ट ज्वेलरी ऑप्शन। कम बजट में स्मार्ट खरीदारी और निवेश के लिए जानें एक्सपर्ट टिप्स।

15 दिसंबर को गोल्ड प्राइज अपने ऑल टाइम हाई में पहुंच गया। सोने के दाम इंडियन बुलियन जवेर्स एसोसिएशन के अनुसार गोल्ड 1,33,442 प्रति 10 ग्राम पहुंच गया। इससे पहले कि कुछ दिनों बाद या नए साल में सोने के दाम बढ़ें? आप पहले ही बेटी के लिए 5 ग्राम के अंदर 3 सुंदर ज्वेलरी खरीद सकती हैं। आइए जानते हैं 5 ग्राम में क्या खरीदा जा सकता है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

गोल्ड की 5 ग्राम की इयररिंग्स

सोने के बढ़ते दाम के कारण ज्यादा ग्राम में गोल्ड ज्वेलरी खरीदना नामुमकिन सा लगता है। ऐसे में आप कम ग्राम की बालियां या फिर लटकन वाले टॉप्स खरीद सकती हैं। गोल्ड के लटकन टॉप्स आराम से 5 ग्राम के अंदर बन जाएंगे। आप इसमें चाहे तो मीनाकारी वर्क भी चुन सकते हैं। ऐसे टॉप्स को डेली वेयर के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है। तो इससे पहले की सोने के दाम और ज्यादा बढ़ जाएं, आप 5 ग्राम के अंदर मिलने वाले हूप्स से लगाकर स्टड या फिर सुई धागा इयररिंग्स खरीद लें।

5 ग्राम में गोल्ड चेन नेकलेस

अगर आप गोल्ड चेन खरीदने जाते हैं, तो आराम से 8 से 10 ग्राम में गोल्ड की चेन या नेकलेस मिलता है। आप चाहे तो 22 कैरेट के बजाय 9 या 18 कैरेट में गोल्ड चैन या नेकलेस खरीद सकती हैं। कैरेट के हिसाब से आपको चेन या नेकलेस के कम दाम देने पड़ेंगे। और आसानी से आप 5 ग्राम में हैवी लुक वाली चैन या नेकलेस खरीद पाएंगी। भले ही 22 कैरेट न सही लेकिन आपको 18 कैरेट या 9 कैरेट गोल्ड में 5 ग्राम चेन या नेकलेस मिल जाएगा। 

और पढ़ें: Baby Gifts: गहने में मां वाला प्यार, मौसी 2K में खरीदें 5 सिल्वर जूलरी

गोल्ड की खरीदें फैंसी रिंग

आप आजकल फैंसी दिखने वाली इयररिंग्स मात्र 5 ग्राम में बनवा सकती हैं। ऐसी इयररिंग्स में फ्लोरल से लेकर लीफ तक के डिजाइन मिल जाएंगे। आप एडजस्टबल गोल्ड रिंग खरीदें ताकि कभी भी उंगली में अंगूठी टाइट न हो और आप आसानी से किसी भी उंगली में रिंग पहन सके। 

और पढ़ें: 5K में डायमंड नोज पिन, पहली सैलरी से खुद को करें गिफ्ट