Corset Bangle simple tips:1.घर पर कोर्सेट बैंगल बनाने के आसान तरीके क्या हैं? 2.मैटल चूड़ियों से फैंसी बैंगल कैसे सजाएं? 3.Handmade Corset Bangle के लिए कौन सा धागा बेहतर है?
घर में पड़ी पुरानी चूड़ियां अक्सर बाद में फेंकनी पड़ती हैं। अगर इन चूड़ियों को कुछ कलाकारी के साथ बनाया जाए, तो ऐसी चूड़ियां खूबसूरत रंगीन बैंगल्स में बदल जाती हैं। इसके लिए हैंडमेड कोर्सेट बैंगल बेहतरीन ऑप्शन है। रंग-बिरंगे धागों, घुंघरू और मैटल चूड़ियों की मदद से इंडो-वेस्टर्न, फेस्टिव और कॉलेज लुक वाली बैंगल्स तैयार कर सकते हैं। जानिए आखिर कैसे घर में ही खुद को फैशनेबल बनाने के लिए नए तरीके अपनाए जा सकते हैं।

मैटल चूड़ियों की करें सफाई
मैटल की पुरानी चूड़ियों को सुंदर दिखाने के लिए सबसे पहले चूड़ियों को साफ कर लें। उसके बाद चूड़ियों को पानी से धोकर साफ कर लें और फिर सुखा लें। ऐसा करने से चूड़ी की गंदगी पूरी तरह से साफ हो जाएगी और थ्रेड को चिपकाते समय दिक्कत नहीं होगी।
रंगीन धागों का करें चुनाव
आप रंगीन धागों का चुनाव अपनी पसंद के हिसाब से करें। जैसे कि चार बैंगल में एक जैसे रंग के बजाय अलग रंगों का चुनाव करें। आप चाहे तो एक जैसी रंग की बैंगल भी चुन सकते हैं। इसके बाद धागों को लटेपना शुरू करें और बीच बीच में ग्लू भी लगा सकते हैं। ऐसा करने से मजबूती बनी रहेगी। हॉट ग्लू अधिक मजबूती देते हैं।
और पढ़ें: Swing Chair: कंफर्ट के साथ होम डेकोर को दें स्टाइलिश और लग्जरी लुक, खरीदें झूला चेयर
बैंगल में जोड़ें घुंगरू
आप बैंगल को सिर्फ धागा लगाकर छोड़ नहीं सकते वरना ये बेहद सिंपल दिखेगी। आपको इसमें घुंघरू भी एड कररना चाहिए ताकि बैंगल में कश्मीरी बैंगल का टच मिले। छोटे-छोटे घुंघरुओं को पतले वायर या धागे की मदद से चूड़ी में अलग-अलग जगह लगाएं। बीच-बीच में छोटे मिरर, स्टोन या मोती भी पसंद के हिसाब से एड किए जा सकते हैं। हॉट ग्लू से चिपकाने के बाद बैंगल को 10 से 15 मिनट तक सूखने का काम दें।
बैंगल के लिए तैयार करें टैसल
अगर आपको कलाकारी आती है, तो धागों की मदद से आप क्रोशिया की मदद से लटकन भी तैयार कर सकती हैं। ऐसी बैंगल दिखने में काफी टची और फैशनेबल दिखेगी।
और पढ़ें: Old Duptta Craft: पुराने दुपट्टे को ना समझे पोंछा, जानें 5 टेबल डेकोर आइडिया
