Tringa Earrings Designs: 15 अगस्त पर अगर आप व्हाइट एथनिक वियर पहन रही हैं, तो उसके साथ तिरंगा इयररिंग्स मैच कर सकती हैं। इससे आप देशभक्ति के साथ-साथ फैशन के रंग में भी रंगी नजर आएंगी। यहां देखें कुछ खूबसूरत डिजाइन। 

Tringa Earrings Fashion: स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2025) पर देशभक्ति का जज्बा दिखाने के लिए लोग तिरंगे रंग के कपड़े, बैज या एक्सेसरीज पहनना पसंद करते हैं। अगर आप इस बार तिरंगा ड्रेस की जगह व्हाइट एथनिक वियर पहनने जा रही हैं और अपने लुक इंहेंस करना चाहती हैं, तो तिरंगा इयररिंग्स एक बेहतरीन ऑप्शन हैं। अच्छी बात ये है कि ये खूबसूरत इयररिंग्स आपको सिर्फफ 50 रुपए में मिल सकते हैं।

स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस के मौके लिए परफेक्ट तिरंगा इयररिंग्स 

तिरंगा इयररिंग्स में केसरिया, सफेद और हरे रंग का कॉम्बिनेशन इतना सुंदर लगता है कि ये किसी भी इंडियन आउटफिट के साथ आसानी से मैच हो जाते हैं। आप चाहे कुर्ती पहनें, साड़ी या फिर जींस-टॉप, ये इयररिंग्स आपके लुक को तुरंत फेस्टिव और डिफरेंट बना देंगे।

तिरंगा इयररिंग्स डिजाइनों की वैरायटी

50 रुपए में आप स्टड्स, झुमका, ड्रॉप इयररिंग्स तिरंगा के कलर में ले सकती हैं।हैंडमेड बीड इयररिंग्स आप घर पर भी बना सकती हैं। व्हाइट, ग्रीन और केसरिया कलर (tiranga colour earrings) के धागे से आप हूप डिजाइंस भी घर पर बना सकती हैं। तिरंगा इयररिंग्स आप मार्केट से 30-50 रुपए में खरीद सकती हैं। अगर आपको DIY का शौक है, तो इसे घर पर भी आसानी से बना सकती हैं, जिसमें खर्चा सिर्फ करीब 20 रुपए आएगा।

इसे भी पढ़े: Gold Small Earrings: छोटे कानों के लिए बेस्ट है बेबी इयररिंग्स, कम गोल्ड में पाएं क्यूट लुक

कहां से खरीदें तिरंगा इयररिंग्स

आप इन्हें लोकल मार्केट, स्टेशनरी गिफ्ट शॉप्स, मेलों और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म जैसे Amazon, Flipkart या Meesho से आसानी से खरीद सकती हैं। ऑनलाइन तो कई बार आपको 3-4 जोड़ी का पैक भी मिल जाता है, जिससे अलग-अलग मौकों पर अलग डिजाइन पहन सकती हैं। कई साइट्स सूट के साथ तिरंगा इयररिंग्स (tiranga earrings design) और चूड़ियां भी कॉम्बो में देते हैं, जिसे आप ट्राई कर सकती हैं। 

बजट-फ्रेंडली फैशन

सिर्फ 50 रुपए में ये इयररिंग्स आपके लुक में तिरंगे का रंग भर देंगे और आपको महंगे एक्सेसरीज खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके साथ ही, इन्हें संभालना भी आसान है और ये सालों तक आपके एक्सेसरीज कलेक्शन में रह सकते हैं। अगर आप देशभक्ति के साथ-साथ फैशन में भी आगे रहना चाहती हैं, तो इस बार इंडिपेंडेंस डे पर तिरंगा इयररिंग्स जरूर ट्राई करें। 

इसे भी पढ़ें: Tiranga Mehndi Designs: स्वतंत्रता दिवस के फंक्शन में लगाएं तिरंगा मेहंदी, देखें 6 डिजाइंस