- Home
- Lifestyle
- Lifestyle Articles
- Eye Makeup Hack: ब्रश नहीं? कॉटन बर्ड से करें स्मोकी आई मेकअप मिनटों में
Eye Makeup Hack: ब्रश नहीं? कॉटन बर्ड से करें स्मोकी आई मेकअप मिनटों में
Eye Makeup With Cotton Bud: आई मेकअप करने के लिए आईशैडो पैलेट, काजल, आईलाइनर, मस्कारा इन सारी चीजों की जरूरत होती है, लेकिन अगर आप सिर्फ एक कॉटन बर्ड की मदद से अपना पूरा आई मेकअप करना चाहते हैं, तो हम आपको बताते स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस...

कॉटन बर्ड से कैसे करें आई मेकअप
कॉटन बर्ड से आई मेकअप करने के लिए सबसे पहले आईशैडो पैलेट से हल्का सा शेड कॉटन बर्ड पर लें। इसे आंखों के ऊपर टैप करते हुए लगाएं, फिर दूसरी तरफ के साफ कॉटन बर्ड से सर्कुलर मोशन में घुमाते हुए इसे ब्लेंड करें। इनर कॉर्नर पर लगाकर अपना आईशैडो लुक पूरा करें।
और पढ़ें- झुकी नजरें दिखेंगी उठी हुई, ट्राई करें हूडेड आई मेकअप
स्मोकी आई लुक के लिए करें कॉटन बर्ड का इस्तेमाल
ईयर बर्ड या कॉटन बर्ड का इस्तेमाल आप स्मोकी आई के लिए भी कर सकती हैं। सबसे पहले पलकों के ऊपर जेल लाइनर या काजल से एक लाइन ड्रॉ करें। अब तुरंत एक कॉटन बर्ड की मदद से इसे हल्के हाथों से स्मज करें। ऐसा करने से सॉफ्ट स्मोकी इफेक्ट मिलता है।
काजल स्मज करने का तरीका
लोअर लैश लाइन पर काजल लगाकर कॉटन बर्ड से इसे तुरंत स्मज करें। इसे लॉक करने के लिए ब्राउन कलर का आईशैडो लगाकर स्मोकी काजल लुक दें।
कॉटन बर्ड से ग्लिटर या शिमर लगाने का तरीका
ग्लिटर या शिमर लगाने के लिए कॉटन बर्ड को थोड़ा सा गीला करें। उस पर ग्लिटर आईशैडो लें। पलकों पर हल्के से प्रेस करते हुए इसे लगाएं। इससे फॉल आउट कम होगा और ग्लिटर इफेक्ट ज्यादा मिलेगा।
आई मेकअप को ठीक करने के लिए यूज करें कॉटन बर्ड
कॉटन बर्ड की मदद से आप अपने आई मेकअप को ठीक भी कर सकती हैं। आई लाइनर फैल गया है, तो कॉटन बर्ड पर थोड़ा सा मेकअप रिमूवर लगाकर एक्स्ट्रा लाइन को साफ करें और आई मेकअप को शेप दें। आंखों के इनर कॉर्नर को हाइलाइटर से उभारने के लिए भी आप कॉटन बर्ड का इस्तेमाल कर सकते हैं, इससे आंखें और बड़ी और ब्राइट दिखती है।