महाकुंभ के बाद रामलला के दर्शन की योजना? प्रयागराज से अयोध्या जाने के लिए ट्रेन, बस, हवाई यात्रा सहित सभी विकल्प जानें। राम मंदिर दर्शन के समय और नियमों की भी जानकारी प्राप्त करें।
महाकुंभ 2025 का ये पावन पर्व प्रयागराज में शुरु हो गया है। भारत ही नहीं दुनियाभर से लाखों श्रद्धालु गंगा जी के पावन संगम में महाकुंभ स्नान के लिए आ रहे हैं। ऐसे में बहुत से श्रद्धालु महाकुंभ स्नान के बाद अयोध्या राममंदिर का दर्शन करने जाना चाह रहे हैं। ऐसे में यदि इन्हीं श्रद्धालु में से एक हैं, जो महाकुंभ के स्नान के बाद अयोध्या में राममंदिर और राम लला के दर्शन करना चाहते हैं, तो हम इस लेख में आपको बताएंगे, कि कैसे आप प्रयागराज से अयोध्या जा सकते हैं।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

प्रयागराज से अयोध्या कैसे जाएं?

1. रेल यात्रा से अयोध्या पहुंचे
- प्रयागराज जंक्शन से ट्रेन पकड़कर आप अयोध्या पहुंच सकते हैं। अयोध्या जाने के लिए ये ट्रेन प्रयागराज से चलती है।
- 04114- अयोध्या धाम-प्रयागराज जंक्शन रिंग रेल महाकुंभ स्पेशल।
- अयोध्या धाम-प्रयागराज जंक्शन रिंग रेल महाकुंभ स्पेशल।
- गोरखपुर वंदे भारत एक्सप्रेस।
- एवाई - बीएसबीएस - प्रयागराज रिंग रेल महाकुंभ मेला मेमू स्पेशल।
- बीएसबीएस - एवाई - प्रयागराज रिंग रेल महाकुंभ मेला मेमू स्पेशल।
- मनवर संगम एक्सप्रेस।
- सरयू एक्सप्रेस।
स्टेशन से राम जन्मभूमि मंदिर तक ऑटो, ई-रिक्शा या टैक्सी से जा सकते हैं।
महाकुंभ के लिए बैग पैक कर रहे हैं? ये चीजें रखना न भूलें, हर पल आएंगी काम
2. सड़क मार्ग से जाएं अयोध्या
- बस सेवा: उत्तर प्रदेश परिवहन निगम (UPSRTC) की बसें प्रमुख शहरों से अयोध्या के लिए चलती हैं।
- प्रमुख राजमार्ग: NH27 और NH28, जो अयोध्या को देश के अन्य हिस्सों से जोड़ते हैं।
- आप अपनी निजी गाड़ी या टैक्सी के जरिए भी आसानी से अयोध्या पहुंच सकते हैं।
3. हवाई यात्रा का विकल्प

- निकटतम हवाई अड्डा: अयोध्या एयरपोर्ट (Maryada Purushottam Shri Ram Airport): यह नया हवाई अड्डा अयोध्या के करीब स्थित है।
- लखनऊ एयरपोर्ट (चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट): अयोध्या से लगभग 130 किमी दूर।
- यहां से टैक्सी या बस के जरिए अयोध्या पहुंच सकते हैं।
- प्रयागराज से अयोध्या के लिए फ्लाइट लेने के लिए पहले प्रयागराज से लखनऊ पहुंचना होगा, फिर आप यहां से अयोध्या फ्लाइट से जा सकते हैं।
4. स्थानीय यात्रा:
- अयोध्या पहुंचने के बाद रामलला मंदिर तक जाने के लिए ई-रिक्शा, ऑटो रिक्शा, या निजी टैक्सी आसानी से उपलब्ध हैं।
- मंदिर के पास पार्किंग और गाइड की सुविधा भी मिलती है।
प्रयागराज में महाकुंभ के बाद इन 5 जगहों की सैर बनाती है यात्रा यादगार!
5. रामलला के दर्शन का समय और नियम: दर्शन का समय:
- सुबह 7:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और शाम 2:00 बजे से रात 9:00 बजे तक।
- ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन: दर्शन के लिए पहले से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना सुविधाजनक होगा।
- भीड़ को ध्यान में रखते हुए, दर्शन के लिए जल्दी पहुंचने की योजना बनाएं।
6. महाकुंभ स्नान और दर्शन का संयोजन:
- महाकुंभ के स्नान के बाद, प्रयागराज से बस, ट्रेन या टैक्सी के जरिए सीधे अयोध्या पहुंच सकते हैं।
- यात्रा दूरी: प्रयागराज से अयोध्या की दूरी लगभग 170 किमी है, जिसे 4-5 घंटे में तय किया जा सकता है।
