Kora Muslin Saree Designs: सिल्क-बनारसी पहनकर बोर हो चुकी हैं तो इस बार ट्राई करें सोबर फैब्रिक वाली कोरा मसलिन साड़ी ये स्टाइलिश लुक देने के साथ ही बहुत हल्की होती है। यहां देखें इसकी खासियत की पूरी जानकारी।
Kora Muslin Saree: सिल्क, बनारसी, कॉटन, ऑर्गेंजा समेत बाजार में तमाम तरह की साड़ी डिजाइन खरीदी जा सकती है। अगर आप सेम पैटर्न की साड़ी पहनकर बोर हो चुकी हैं तो इस बार कुछ अलग ट्राई करते हुए कोरा मुसलिन साड़ी की डिजाइन खरीदें। ये हल्की होने के बावजूद रिच लुक देती है। ऑफिस जाने से लेकर फॉर्मल लुक इन्हें विकल्प बनाया जा सकता है।
कोरा मसलिन साड़ी की खासियत
- कोरा मसलिन फैब्रिक बहुत हल्का होता है। इसे उमस भरे और गुलाबी ठंड के लिए विकल्प बनाया जा सकता है।
- जिन महिलाओं को हैवी फैब्रिक पहनने से दिक्कत होती है वो इसे चुन सकती है।
- हल्का वजन और मुलायम कपड़ा इसे और भी खास बनाता है।
- अगर आप लॉन्ग टाइम के लिए साड़ी चाहती हैं तो इसे विकल्प बनाएं, ठीक से देखभाल करने पर ये लॉन्ग टाइम चलता है।
- कोरा मसलिन साड़ी को बेसिक तरीकों से धुला जा सकता है।
- इसे सिल्क-कॉटन पर बनाया जाता है, जो हल्की चमक देने के साथ फॉर्मल और फेस्टिव दोनों लुक के लिए परफेक्ट है।
ये भी पढ़ें-Lac Bangles Designs: बीवी को गिफ्ट दें हैंडमेड लाख बैंगल, 1K में लें करवाचौथ गिफ्ट
कोरा मसलिन साड़ी डिजाइन

साड़ी खरीदने का प्लान बना रही हैं तो कोरा मसलिन फैब्रिक को फ्लोरल कलमकारी डिजाइन पर खरीद सकती हैं। इसे नेचुरल रंगों, फूल पत्तियों और शेडिंग पैटर्न पर तैयार किया जाता है। आप इसे पार्टी-फंक्शन में हैवी ज्वेलरी संग वियर करें। इसके अलावा फॉर्मल लुक के लिए इयररिंग्स कैरी कर सकती हैं। बाजार में 500-700 रुपए में इसे खरीदा जा सकता है।
ये भी पढ़ें- Skinny Girls Blouse: पतली गर्ल्स के कंधे लगेंगे खूब, ट्राय करें 4 नेकलाइन वाले फैंसी ब्लाउज
कोरा मसलिन जामदानी साड़ी

कोरा मसलिन और जामदानी साड़ी पार्टी लुक के लिए परफेक्ट विकल्प है। इसमें सुनहरे धागों के साथ ज्यामितीय पैटर्न पर फूल और बारीक धागों की कढ़ाई होती है। आप इसे वियर कर रॉयल लुक पा सकती हैं। ऑनलाइन-ऑफलाइन 1000 रुपए में ऐसी साड़ी मिल जाएगी।
कोरा मसलिन सिल्क साड़ी

जिन महिलाओं को सिल्क फैब्रिक पसंद है वो इस तरह की खूबसूरत साड़ी चुन सकती है। आप इसे वाइब्रेंट और मिनिमल कलर में चुनें। कंट्रास्ट पल्लू, या फिर ज्यामितीय पैटर्न पर बनाया जाता है। आप इसे वियर रानी-महारानी से कम नहीं लगेंगी।
