- Home
- Lifestyle
- Lifestyle Articles
- मिरर वर्क ब्लाउज का बढ़ा क्रेज, फैशन-लवर बहूरानियां पसंद कर रही हैं ये 5 मॉडिफाइड डिजाइंस
मिरर वर्क ब्लाउज का बढ़ा क्रेज, फैशन-लवर बहूरानियां पसंद कर रही हैं ये 5 मॉडिफाइड डिजाइंस
Mirror Work Blouse: मिरर वर्क ब्लाउज का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है। 5 मॉडिफाइड डिजाइंस में मॉडर्न टच के साथ बहूरानियां इसे साड़ी-लहंगे में खूब पसंद कर रही हैं।

मिरर वर्क ब्लाउज का फैशन इन दिनों तेजी से बढ़ रहा है। ट्रेडिशनल लुक को मॉडर्न टच देने के लिए डिजाइनर्स ने इसे नए-नए पैटर्न और स्टाइल में पेश किया है। शादी-ब्याह से लेकर फेस्टिव वियर तक, मिरर वर्क ब्लाउज हर मौके पर महिलाओं की पहली पसंद बनता जा रहा है। खासकर फैशन-लवर बहूरानियां इसे साड़ी और लहंगे के साथ स्टाइल करके एक ग्लैमरस लुक पा रही हैं।

ब्रालेट मिरर वर्क ब्लाउज
ब्रालेट मिरर वर्क ब्लाउज स्टाइलिश और मॉडर्न लुक के लिए परफेक्ट, पार्टी वियर में बेहद अट्रैक्टिव दिखता है। यह डिजाइन उन महिलाओं के लिए है, जो बोल्ड और ट्रेंडी लुक पसंद करती हैं। इसे साड़ी या लहंगा के साथ आसानी से कैरी किया जा सकता है। इसमें कई रंग के ब्लाउज उपलब्ध है, जिसे आप ऑनलाइन या फिर ऑफ लाइन मार्केट से खरीद सकती हैं। मिरर वर्क ब्लाउज की कीमत 500 से शुरु होकर 5000रुपए तक जाती है।
येलो स्क्वायर शेप मिरर वर्क ब्लाउज
हाफ स्लीव्स में डीप नेक ब्लाउज डिजाइन मॉडर्न बहूरानी को खूब पसंद आते हैं। इस में राउंड और स्क्वायर शेप मिरर का वर्क है। डीप नेकलाइन की वजह से यह क्लीवेज फ्लॉन्ट
ऑफ-शोल्डर मिरर ब्लाउज
वेस्टर्न और ट्रेडिशनल का फ्यूजन, यंग गर्ल्स के बीच काफी पॉपुलर। यह डिजाइन फेस्टिव और पार्टी लुक में ग्लैमर जोड़ता है और फोटोशूट के लिए भी बेहतरीन ऑप्शन माना जाता है। लहंगा या फिर स्कर्ट के साथ आप इस तरह के ऑफ शोल्डर मिरर वर्क ब्लाउज जोड़ सकती हैं।
स्लीवलेस वी नेक मिरर वर्क ब्लाउज
स्लीवलेस वी नेक ब्लाउज डिजाइन शादी या फेस्टिवल जैसे मौकों पर बेस्ट। इसमें बारीक कढ़ाई और राउंड मिरर वर्क मिलकर एक क्लासिक और रिच फील देते हैं, जो हर उम्र की महिलाओं पर बेहद खूबसूरत लगता है और रॉयल अपील बढ़ाता है।
इसे भी पढ़ें: 20 से 50 साल का फैशन फिक्स, बनवाएं मीडियम साइज 6 गोल्ड स्टड इयररिंग
मिरर वर्क ब्रालेट ब्लाउज
डीप V-नेक ब्रालेट मिरर ब्लाउज बोल्ड और ग्लैमरस स्टाइल, खासकर फंक्शन और पार्टी के लिए ट्रेंडिंग। इसका डिज़ाइन फिगर को हाइलाइट करता है और इसे खास तौर पर रात की पार्टियों और रिसेप्शन लुक के लिए पसंद किया जाता है।
और पढ़ें: संस्कारी बहू से लेकर मॉडर्न बेब्स, ट्राई करें भूमि पेडनेकर सी साड़ी स्टाइलिंग
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.