MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Lifestyle
  • Lifestyle Articles
  • मलाइका अरोड़ा के जवां स्किन का राज है एलोवेरा,जानें कैसे करती हैं इस्तेमाल और इसके 5 फायदें

मलाइका अरोड़ा के जवां स्किन का राज है एलोवेरा,जानें कैसे करती हैं इस्तेमाल और इसके 5 फायदें

मलाइका अरोड़ा ग्लैमर की पर्याय बन चुकी हैं। बोल्ड पर्सनालिटी और हॉट ड्रेस के साथ-साथ डिफरेंट लाइफस्टाइल से वो सबको दीवाना बना कर रख देती हैं। दीवा अपनी खूबसूरती को बनाए रखने के लिए योगा, जिम के साथ-साथ स्किन केयर का भी काफी ख्याल रखती हैं।

3 Min read
Author : Nitu Kumari
Published : Jul 07 2023, 05:35 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18
Image Credit : Social Media

49 साल की उम्र में भी उनकी स्किन जवां है इसके पीछे वजह उनकी कड़ी मेहनत है। वो अपनी खूबसूरती को बनाए रखने के लिए कुछ ऐसा इस्तेमाल करती हैं जो हमारे आसपास बड़ी आसानी से मिल जाती है। लेकिन हम उसे ज्यादातर इग्नोर कर देते हैं। तो चलिए बताते हैं मलाइका अरोड़ा अपने स्किन का ख्याल कैसे रखती हैं।

28
Image Credit : instagram

अच्छी डाइट, एक्सरसाइज के साथ-साथ अर्जुन कपूर की होने वाली दुल्हनिया मलाइका अरोड़ा एलोवेरा का इस्तेमाल चेहरे पर निखार बनाए रखने के लिए करती हैं। जी हां अदाकारा ने खुद इसका खुलासा किया है। एक इंटरव्यू में अदाकारा ने अपने स्किनकेयर रुटीन में बहुत सारे DIY हैक्स को शामिल किया। जिसमें एक है फ्रेश कूल एलोवेरा लगाना।

38
Image Credit : Asianet News

कैसे करना है इस्तेमाल

घर में अगर एलोवेरा का पौधा हो तो फिर उसे काटकर उसका गुदा निकाल लें। फिर इसे पीस ले और आइस क्यूब में जमा दें। हर सुबह उठने के बाद एलोवेरा आइस क्यूब से आप अपने चेहरे पर मसाज थोड़ी देर तक करें। एलोवेरा स्किन के लिए काफी फायदेमंद होता है। चलिए बताते हैं ये कैसे आपकी स्किन के हेल्थ को फायदा पहुंचाता है।

48
Image Credit : our own

सनबर्न को शांत करता है

एलोवेरा का उपयोग अक्सर सनबर्न को शांत करने और राहत देने के लिए किया जाता है। इसके शीतलन गुण सनबर्न से जुड़ी सूजन, लालिमा और दर्द को कम करने में मदद कर सकते हैं। यह क्षतिग्रस्त त्वचा की ट्रीटमेंट प्रक्रिया को बढ़ाता है।

58
Image Credit : our own

त्वचा को नमी प्रदान करता है

एलोवेरा एक नेचुरल मॉइस्चराइजर है। जो आपकी स्किन पर चिपचिपाहट लाए बिना इसे हाइड्रेट रखता है। हर सभी तरह के स्किन पर असर करता है।

68
Image Credit : our own

मुहांसों और दाग-धब्बों को कम करता है

एलोवेरा में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जो मुंहासों को रोकने और इसके इलाज में मदद कर सकते हैं। सूजन को कम करने, बंद रोमछिद्रों को साफ कनरे और एक्स्ट्रा ऑयल प्रोडक्शन को कंट्रोल करने में मदद करता है। एलोवेरा के नियमित उपयोग से मुंहासों के दाग और दाग-धब्बे मिटाने में भी मदद मिल सकती है।

78
Image Credit : our own

एंटी एजिंग इफेक्ट

एलोवेरा में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो उम्र बढ़ने के लक्षणों से लड़ने में मदद कर सकते हैं। यह स्किन के लोच में सुधार करता है, झुर्रियों और महीन रेखाओं को कम करने का काम करता है। कोलेजन के प्रोडक्शन को बढ़ावा देता है।

88
Image Credit : Getty

स्किन को साफ बनाता है

एलोवेरा जेल में प्राकृतिक रूप से त्वचा को गोरा करने वाले गुण होते हैं जो काले धब्बे, हाइपरपिग्मेंटेशन और दाग-धब्बों को कम करने में मदद कर सकते हैं। एलोवेरा के नियमित प्रयोग से त्वचा की रंगत में निखार आ सकता है।

और पढ़ें:

इन 5 योग से दूर होगा डायबिटीज, कंट्रोल में रहेगा शुगर लेबल

IAS ऑफिसर अपाला मिश्रा की खूबसूरती के आगे फेल हैं बॉलीवुड की हीरोइने

About the Author

NK
Nitu Kumari
नीतू कुमारी एशियानेट न्यूज हिंदी में सीनियर सब एडिटर हैं। नवंबर 2021 से वह यहां लाइफस्टाइल बीट कवर कर रही हैं। इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में उन्हें 14 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने रिपोर्टर और डेस्क पर विभिन्न भूमिकाओं में काम किया है। नीतू इससे पहले महुआ न्यूज हिंदी, कशिश न्यूज, ईटीवी और न्यूज नेशन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं। उन्होंने मास कम्युनिकेशन में एमए किया है। लाइफस्टाइल, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, सोशल और वूमेन इंटरेस्ट से जुड़ी स्टोरीज में उनकी विशेष रुचि है। उनसे nitu.kumari@asianetnews.in पर संपर्क किया जा सकता है।
Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Open Kitchen Design: ओपन किचन नहीं लगेगा छोटा या मैसी, इन 5 डिजाइन से घर दिखेगा मॉडर्न और क्लासी
Recommended image2
Daily Wear Cotton Frock: घमोरी+पसीना से छुटकारा, बेटी के लिए 500रु में फैंसी कॉटन फ्रॉक
Recommended image3
अफगानी सलवार स्टाइल 6 सूट, रेडिमेड में खरीदें कॉटन दुपट्टा सेट
Recommended image4
Pink Saree Designs: गुलाबी साड़ी का जादू, इन 5 डिजाइन से मिलेगा परफेक्ट फेस्टिव लुक
Recommended image5
Readymade Suit Designs: सिलाई की छोड़े टेंशन, 3000रु में रेडीमेड सलवार सूट की 6 डिजाइन
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved