Vat Savitri Mehendi Design: वट सावित्री पर मेहंदी सिर्फ हाथों की खूबसूरती नहीं बढ़ाती, बल्कि इसे शुभता और प्रेम का प्रतीक भी माना जाता है। ऐसे में आप अपनी पसंद के हिसाब से 20+ मेहंदी डिजाइन चुनकर इस खास दिन को और भी यादगार बना सकती हैं।

Mehndi Designs for Vat Savitri Vrat: भारतीय महिलाओं के लिए वट सावित्री व्रत सिर्फ पूजा का पर्व नहीं, बल्कि सुहाग, प्रेम और समर्पण का प्रतीक माना जाता है। इस खास दिन महिलाएं सोलह श्रृंगार करती हैं और हाथों में खूबसूरत मेहंदी लगाना शुभ माना जाता है। अगर आप भी इस वट सावित्री पर अपने हाथों को सुंदर और ट्रेडिशनल लुक देना चाहती हैं, तो 20+ खूबसूरत मेहंदी हैंड डिजाइन ट्राय कर सकती हैं। चाहे आपको सिंपल डिजाइन पसंद हो या फुल हैंड ब्राइडल स्टाइल, हर तरह की मेहंदी आपके लुक में चार चांद लगा सकती है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अरेबिक मेहंदी डिजाइन

अगर आप कम समय में स्टाइलिश लुक चाहती हैं, तो अरेबिक मेहंदी डिजाइन बेस्ट ऑप्शन है। इसमें फ्लोरल पैटर्न और बेल डिजाइन ज्यादा होती हैं, जो हाथों को एलिगेंट और मॉडर्न लुक देती हैं। यह डिजाइन साड़ी और ट्रेडिशनल आउटफिट के साथ बेहद खूबसूरत लगती है।

और पढ़ें - सादा ब्लाउज लगेगा स्टनिंग, नेक-स्लीव और लटकन पर लगाएं जूलरी

फुल हैंड ट्रेडिशनल मेहंदी

वट सावित्री जैसे खास त्योहार के लिए फुल हैंड ट्रेडिशनल मेहंदी डिजाइन काफी पसंद की जाती है। इसमें मोर, फूल, पत्तियां और बारीक जाल डिजाइन बनाई जाती हैं, जो हाथों को रिच और रॉयल लुक देती हैं। अगर आप हैवी डिजाइन पसंद करती हैं, तो यह शानदार चॉइस है।

मंडला मेहंदी डिजाइन

आजकल मंडला मेहंदी काफी ट्रेंड में है। इसमें हाथ के बीच में गोल डिजाइन बनाई जाती है और उसके चारों ओर बारीक पैटर्न बनाए जाते हैं। यह सिंपल होने के बावजूद काफी स्टाइलिश लगती है और जल्दी भी बन जाती है।

बेल स्टाइल मेहंदी डिजाइन

अगर आप मिनिमल और क्लासी लुक चाहती हैं, तो बेल स्टाइल मेहंदी ट्राय करें। इसमें फूलों और पत्तियों की पतली बेल उंगलियों से कलाई तक बनाई जाती है। यह डिजाइन ऑफिस जाने वाली महिलाओं या सिंपल लुक पसंद करने वालों के लिए परफेक्ट है।

दूल्हा-दुल्हन मेहंदी डिजाइन

अपने पति के नाम या कपल थीम वाली मेहंदी लगाना चाहती हैं, तो दूल्हा-दुल्हन डिजाइन चुन सकती हैं। इसमें छोटी-छोटी कपल आकृतियां और दिल के डिजाइन बनाए जाते हैं, जो वट सावित्री के अवसर पर खास लगते हैं।

और पढ़ें - ₹10 खर्च में डेकोर करें लिविंग रूम, आइसक्रीम स्टिक से कमरा बनाएं लग्जरी

ज्वेलरी स्टाइल मेहंदी डिजाइन

अगर आपको हाथों में जूलरी जैसा लुक पसंद है, तो ज्वेलरी पैटर्न मेहंदी ट्राय करें। इसमें कंगन, रिंग और चेन जैसी डिजाइन हाथों पर बनाई जाती हैं, जो बेहद यूनिक लगती हैं।

फ्लोरल बैक हैंड मेहंदी

हाथ के पीछे वाले हिस्से के लिए फ्लोरल डिजाइन बहुत सुंदर लगती हैं। बड़े फूल और पत्तियों की डिजाइन हाथों को फेस्टिव और फ्रेश लुक देती है। यह डिजाइन सिंपल होने के साथ काफी ट्रेंडी भी है।

नाम वाली मेहंदी डिजाइन

इस वट सावित्री पर आप अपने मेहबूब यानी पति के नाम वाली मेहंदी भी लगा सकती हैं। मेहंदी में नाम छिपाने का ट्रेंड आज भी महिलाओं को काफी पसंद आता है और यह डिजाइन हाथों को पर्सनल टच देती है।

हार्ट शेप मेहंदी डिजाइन

अगर आप मेहंदी में प्यार का खास टच चाहती हैं, तो हार्ट शेप डिजाइन ट्राय करें। इसमें छोटे-छोटे दिल, बेल और फूलों का कॉम्बिनेशन बनाया जाता है। वट सावित्री जैसे खास मौके पर यह डिजाइन काफी प्यारी लगती है।

मोर डिजाइन मेहंदी

मोर वाली मेहंदी हमेशा एवरग्रीन मानी जाती है। हाथों पर मोर की आकृति और बारीक डिजाइन हाथों को रिच लुक देती है। हैवी मेहंदी पसंद करने वाली महिलाओं के लिए यह शानदार ऑप्शन है।

जालीदार नेट मेहंदी डिजाइन

अगर आपको एलिगेंट और मॉडर्न लुक चाहिए, तो जालीदार मेहंदी ट्राय करें। इसमें नेट जैसा पैटर्न बनाया जाता है, जो हाथों को काफी स्टाइलिश दिखाता है।

मिनिमल फिंगर मेहंदी डिजाइन

जो महिलाएं ज्यादा भरी हुई मेहंदी पसंद नहीं करतीं, वे सिर्फ उंगलियों और हथेली के एक हिस्से पर मिनिमल डिजाइन बनवा सकती हैं। यह सिंपल होने के साथ काफी ट्रेंडी भी लगती है।

लोटस मेहंदी डिजाइन

कमल का फूल शुभ माना जाता है, इसलिए वट सावित्री पर लोटस मेहंदी डिजाइन खास लगती है। हाथों के बीच में बड़ा कमल बनाकर उसके चारों ओर डिजाइन बनाई जा सकती है।

चेक्स पैटर्न मेहंदी डिजाइन

हाथों में चेक्स और बॉक्स पैटर्न वाली मेहंदी काफी यूनिक लगती है। इसमें उंगलियों और कलाई पर अलग-अलग डिजाइन बनाकर स्टाइलिश लुक दिया जाता है।

कलाई कंगन मेहंदी डिजाइन

अगर आपको जूलरी स्टाइल पसंद है, तो कलाई में कंगन जैसी मेहंदी डिजाइन बनवाएं। यह हाथों में ब्रेसलेट जैसा खूबसूरत लुक देती है।

इंडो-अरेबिक मेहंदी डिजाइन

ट्रेडिशनल और मॉडर्न लुक का मिक्स चाहती हैं, तो इंडो-अरेबिक डिजाइन चुनें। इसमें बारीक भारतीय पैटर्न के साथ अरेबिक बेल डिजाइन का कॉम्बिनेशन होता है।

पत्ती बेल मेहंदी डिजाइन

फूल-पत्तियों वाली पतली बेल डिजाइन सिंपल और एलीगेंट लगती है। यह डिजाइन जल्दी लग जाती है और हर उम्र की महिलाओं पर अच्छी लगती है।

गोल टिक्की मेहंदी डिजाइन

पुराने समय की गोल टिक्की मेहंदी आज भी ट्रेंड में है। हाथ के बीच में गोल डिजाइन और उंगलियों पर छोटी डिटेलिंग इसे क्लासी लुक देती है। इसे लगाना भी काफी आसान रहता है।

हाफ हैंड मेहंदी डिजाइन

अगर फुल हैंड मेहंदी नहीं लगानी, तो आधे हाथ की डिजाइन चुन सकती हैं। इसमें हथेली से कलाई तक डिजाइन बनती है, जो हल्की लेकिन खूबसूरत लगती है।

कलश और पूजा थीम मेहंदी डिजाइन

वट सावित्री व्रत के लिए पूजा थीम वाली मेहंदी भी शानदार लगती है। इसमें कलश, बरगद के पेड़ या पूजा की छोटी आकृतियां बनाकर डिजाइन को यूनिक बनाया जा सकता है।