MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Nepal Flood
Ankit Baliyan Murder
Delhi Model Murder
Nepal flood vulnerability
Top 10 Morning News
Nepal Flash Flood
Nepal Flash Flood
Happy Raksha Bandhan Wishes in Hindi
Toxic Movie Review & Release
BRICS Summit 2026
Pakistan Hospital Fire
US Iran Sanctions
US Visa Interview Halt
Awarapan 2 Box Office Collection
Assam Crime
Montana Family Shooting
Global News Snapshot
Roorkee Double Murder
US-Iran Tensions
Toxic Advance Booking
LPG Cylinder New Rule
Delhi Weather Update
Aaj Ka Rashifal
Bihar & Jharkhand Weather
  • Home
  • Lifestyle
  • Lifestyle Articles
  • Ram Navami 2024: सफलता और खुशहाली का जीवन में होगा वास, जब श्रीराम से सीखें ये 5 गुण

Ram Navami 2024: सफलता और खुशहाली का जीवन में होगा वास, जब श्रीराम से सीखें ये 5 गुण

भगवान राम सिर्फ आस्था का केंद्र नहीं है, बल्कि वो जीवन जीने का तरीका हैं। रिश्ते निभाना हो या फिर धर्म के मार्ग पर चलना या वचन निभाना, कोई उनसे सीखे।

4 Min read
Author : Nitu Kumari
Published : Apr 13 2024, 01:49 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
Image Credit : pinterest

राम का जन्मदिन 17 अप्रैल को पूरे देश भर में मनाया जाएगा। श्री राम का जन्म चैत्र मास की शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को हुई थी। इसलिए इस तिथि को राम नवमी के रूप में मनाई जाती है। मर्यादा पुरुषोत्तम राम का उल्लेख सिर्फ भगवान के रूप में नहीं किया जाता है, बल्कि एक ऐसे व्यक्ति के रूप में भी किया जाता है जो उत्तम और आदर्श से भरे थे। रिश्ते निभाने से लेकर वचन निभाने तक की कला इंसान को उनसे सिखनी चाहिए। कौशल्या नंदन ने अपने शत्रु का भी मान रखा। स्वयं रावण के ज्ञानी मानने में कोई गुरेज नहीं किया। तो चलिए बताते हैं अगर हम राम के कुछ बातों को जीवन में आत्मसात कर लें तो सफल इंसान होने से कोई रोक नहीं सकता है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
26
Image Credit : pinterest

राम की तरह सत्यवादी

महर्षि वाल्मीकि द्वारा रचित रामायण में प्रभु श्रीराम में 16 गुण बताए गए हैं। धर्म का ज्ञाता, कृतज्ञ, सत्यवादी, वचन का पक्का, चरित्र में संपन्न, सभी प्राणियों के लिए हितकारी,वीर्यवान, विलक्षण रूप से सुखदायक व संयमी, क्रोध पर विजय पाने वाला, ईर्ष्या रहित, तेजस्वी, डर को हराने वाला, सबका सम्मान करने वाला ये सभी गुण हर्षि इक्ष्वाकु वंश में उत्पन्न हुए श्रीराम में थे। अगर आप इन गुणों से कुछ गुण भी अपने अंदर विकसित कर लेते हैं तो फिर आपका मान-सम्मान बढ़ जाएगा।

36
Image Credit : pinterest

समरसात का पाठ पढ़ाने वाले राम

श्री राम किसी को भी बड़ा-छोटा नहीं मानते थे। उनके लिए सब प्रिय थे। शबरी का जूठा बेर खाना हो या फिर केवट का सम्मान करना। वो जात-पात का भेदभाव नहीं करते थे। आज के दौर में अगर एक बेहतर इंसान बनना है तो अपने अंदर पैदा हुए भेदभाव की भावना को नष्ट करके ही राम को पा सकते हैं।

46
Image Credit : pinterest

रिश्ते निभाना सीखें राम से

भगवान राम सिखाते हैं कि स्थिति चाहे जो भी हो रिश्तों को निभाने में कभी पीछे नहीं हटना चाहिए।कैकयी जब राम का वनवास मांगती है तो पहले दशरद राम को जाने नहीं देते हैं, लेकिन राम उन्हें समझाते हैं। इसके बाद फिर राजा दशरथ उन्हें आज्ञा देते हैं जिसे वो सहर्ष स्वीकार करके छोटे भाई लक्ष्मण और माता सीता के साथ वनवास जाते हैं। वो वचन पिता के वचन का मान रखते हुए अपने वनवास की अवधि पूरी करते हैं। पत्नी के लिए वो रावण से लड़ जाते हैं। राम रिश्ते निभाना और वचन को पूर्ण करने की सीख देते हैं।

56
Image Credit : SOCIAL MEDIA

शत्रु का भी रखा मान

श्री राम अपने शत्रु का भी मान रखते थे। कहते है कि युद्ध में जब रावण मृत्यु शैय्या पर था, तब श्री राम ने लक्ष्मण को उनके पास भेजा। उन्होंने कहा कि रावण बहुत ज्ञानी है अनुज आप वहां जाकर उनसे ज्ञान लों। तब रावण ने लक्ष्मण को 3 सीख दी थीं कि शुभ कार्यों में विलंब नहीं करना चाहिए, अशुभ कार्यों को टालने के प्रयास करने चाहिए और अहंकार में इतने अंधे नहीं होना चाहिए कि शत्रु को आप कम आंकने लगे। राम से यह सीख लें कि अगर शत्रु ज्ञानी हो तो उससे ज्ञान लेने में कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए।

66
Image Credit : .pinterest

राजधर्म का पालन करना

श्रीराम अपने पिता राजा दशरथ द्वारा सिखाए गए राजधर्म का पालन करते थे। उन्होंने उनसे कहा ता कि एक राजा का अपना कुछ नहीं होता है। सबकुछ राज्य का हो जाता है। बल्कि आवश्यकता पड़ने पर यदि राजा को अपने राज्य और प्रजा के हित के लिए अपनी स्त्री, संतान, मित्र यहां तक की प्राण भी त्यागने पड़े तो उसमें संकोच नहीं करना चाहिए। इसलिए माता सीता को अग्नि परीक्षा देनी पड़ी थी। उन्हें वन जाना पड़ा था, क्योंकि वो प्रजा में से एक भी इंसान को असंतुष्ट नहीं देख सकते थे। इसलिए अगर आप किसी ऊंचे पद पर है तो अपने सभी कर्मचारी के साथ समानता के साथ पेश आएं।

और पढ़ें:

नवरात्रि व्रत में हो रही है एनर्जी डाउन, तो पिएं 7 पावर बूस्टर ड्रिंक

Baisakhi 2024: दोस्तों, और रिश्तेदारों को भेजें ये प्यारी बैसाखी विशेज

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

About the Author

NK
Nitu Kumari
नीतू कुमारी एशियानेट न्यूज हिंदी में सीनियर सब एडिटर हैं। नवंबर 2021 से वह यहां लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट बीट कवर कर रही हैं। इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में उन्हें 14 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने रिपोर्टर और डेस्क पर विभिन्न भूमिकाओं में काम किया है। नीतू इससे पहले महुआ न्यूज हिंदी, कशिश न्यूज, ईटीवी और न्यूज नेशन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं। उन्होंने मास कम्युनिकेशन में एमए किया है। लाइफस्टाइल, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, सोशल और वूमेन इंटरेस्ट से जुड़ी स्टोरीज में उनकी विशेष रुचि है। उनसे nitu.kumari@asianetnews.in पर संपर्क किया जा सकता है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
रक्षाबंधन में 15+ सिस्टर के लिए रुहानिका धवन से 6 एथनिक लुक बेस्ट
Recommended image2
Rakhi Designs: रक्षाबंधन पर भाई के लिए खरीदें 7 ऑक्सीडाइज्ड राखी डिजाइन
Recommended image3
Raksha Bandhan Gifts: रक्षा बंधन पर 26-35 साल की बहन को क्या दें? शादीशुदा और Working Sister के लिए 10 खास गिफ्ट
Recommended image4
Raksha Bandhan Poems: राखी पर भाई की फोटो संग शेयर करें 4 लाइन की सुंदर 10 कविताएं
Recommended image5
Raksha Bandhan Quiz: भाई-बहन की बॉन्डिंग का होगा टेस्ट, राखी पर खेलें ये मजेदार क्विज
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved