Sargun mehta suit designs: सरगुन मेहता की तरह अगर दिवाली में आप भी चमकना चाहती हैं, तो क्यों ना उनके जैसा ड्रेसअप किया जाए। यहां पर हम उनके 4 सूट लुक्स दिखाने जा रहे हैं, जिसे आप 2000 रुपए के अंदर रिक्रिएट कर सकती हैं। 

Suit Designs For Diwali 2025: टीवी एक्ट्रेस सरगुन मेहता किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। एक से बढ़कर एक सीरियल में काम कर चुकीं और पंजाबी मूवी में जलवे बिखेर चुकी सरगुन स्टाइल क्वीन भी हैं। वेस्टर्न आउटफिट के साथ-साथ वो इंडियन ड्रेस में भी कमाल की लगती हैं, खासकर सूट में। दिवाली इस बार 21 नवंबर को हैं, तो क्यों ना इस बार आप अदाकारा की तरह अपने लुक को रिक्रिएट करके सबको हैरान कर दें। संस्कार के साथ-साथ आप मॉर्डन लुक भी पा सकती हैं। सरगुन के यहां पर हम 4 सूट डिजाइंस दिखाने जा रहे हैं, जिसे आप ऑनलाइन साइट्स से 2000 रुपए में खरीद सकती हैं। इसके साथ ही आप उनकी ज्वेलरी और मेकअप लुक को भी कॉपी कर सकती हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ऑफ शोल्डर रेड शरारा सूट

सरगुन मेहता का यह लुक स्टनिंग है। उन्होंने ऑफ शोल्डर रेड शरारा पहना है। शिफॉन फैब्रिक में बना यह सूट काफी फ्लोइंग लुक क्रिएट कर रहा है। अदाकारा के शॉर्ट कुर्ती के स्लीव्स पर नेट की डिटेलिंग हैं। इस तरह के सूट आप ऑनलाइन साइट पर 2 हजार रुपए में खरीद सकती हैं।

पिंक अनारकली सूट

पिंक कलर के अनारकली सूट काफी घेरेदार है। सूट पर ग्रीन कलर का फ्लोरल प्रिंट हैं। दिवाली के लिए यह सूट बेस्ट ऑप्शन हैं। लाइट वेट इस सूट को आप किसी भी मौके पर स्टाइल कर सकती हैं। कीमत की बात करें तो डिस्काउंट के साथ आप इसे भी 1800-2000 रुपए तक में खरीद सकती हैं।

ब्लू राउंट सूट विद गोल्डन वर्क

सरगुन का यह सूट काफी प्यारा है। नेकलाइन को छोड़कर पूरे सूट को प्लेन रखा गया है। नेकलाइन पर गोल्डन जरी और सीक्वेंस वर्क है। इसके साथ ही प्लाजो पर भी गोल्डन डिटेलिंग दी गई है। दुपट्टा शिफॉन का है। अदाकारा का यह सूट आप दिवाली पार्टी में कैरी कर सकती हैं। ऑफिस के लिए बेस्ट ड्रेस है।

और पढ़ें: V Neck Suit: दिवाली में कम डीप V नेक सूट में लगेंगी संस्कारी, चुनें 65% तक के ऑफ में

चिकनकारी अनारकली सूट

ऑफ-व्हाइट चिकनकारी अनारकली सूट बेहद स्टाइलिश लुक देता है। सरगुन के इस सूट पर चिकनकारी वर्क के साथ हल्का सीक्वेंस वर्क भी किया गया है। नीचे की ओर पर्ल लटकन जोड़े गए हैं। इसे चूड़ीदार पजामी के साथ स्टाइल किया गया है।

और पढ़ें: नोरा फतेही के 7 ग्लैमरस लहंगे जो बेस्टी की शादी में देंगे आपको रईस लुक