Daljeet Kaur Second Marriage Mistake: दलजीत कौर शालीन भनोट से अलग होने के बाद बिजनेसमैन निखिल पटेल से दूसरी शादी की। लेकिन 10 महीने में ही दूसरी शादी टूट गई। अदाकारा ने इस शादी को बड़ी भूल बताया। 

Second Marriage Tips: टीवी अदाकारा दलजीत कौर (Daljeet Kaur) दो शादियों के बाद भी आज अपने बेटे के साथ अकेली जिंदगी गुजार रही हैं। साल 2009 में उन्होंने शालीन भनोट से शादी की थी और 6 साल साथ रहने के बाद 2015 में अलग हो गईं। इसके बाद उन्होंने साल 2023 में केन्या बेस्ड बिजनेसमैन निखिल पटेल से दूसरी शादी रचाई, लेकिन वो भी टूट गई। 10 महीने साथ रहने के बाद दोनों अलग हो गए।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

हालांकि दिलजीत ने पहली शादी के टूटने के बाद 6 साल तक करीब अकेले रहीं। साल 2022 में उनकी मुलाकात निखिल से दुबई में हुई और फिर मार्च 2023 में मुंबई में हिंदू रीति रिवाज से शादी कर ली। इसके बाद केन्या चली गई। साल 2024 में वो अपने बेटे जेडन के साथ वापस भारत लौट आई और पति निखिल पर धोखे का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मुझसे मिलने के बाद निखिल 3 और महिलाओं के साथ रिश्ते में थे। इस केस में दिलजीत और निखिल दोनों एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए अलग हो गए। पर दिलजीत की कहानी उन महिलाओं को सतर्क करती है, जो महज अकेलेपन से डरकर दूसरी शादी करने के लिए आगे बढ़ती है।

दूसरी शादी करते वक्त कहां करती हैं, महिलाएं गलती?

  • अकेलेपन के कारण किसी भी रिश्ते को सही मान लेने की गलती कर बैठते हैं।
  • तलाकशुदा औरत से कोई शादी कर रहा है, ये बड़ी बात है..ऐसा सोचकर बिना बैकग्राउंड चेक किए सात फेरे ले लेते हैं।
  • सिंगल मां बनकर बच्चे को कैसे संभाल पाओगी..पैरेंट्स और रिश्तेदारों के सुनने के बाद अपनी हीलिंग को इग्नोर करके शादी का फैसला ले लेना।

और पढ़ें: एक्सपायरी डेट वाली शादी होनी चाहिए? काजोल ने छेड़ी नई बहस

तलाक के बाद दूसरी शादी करने से पहले क्या सोचें?

  • तलाक के बाद आप उस वक्त तक शादी ना करें, जब तक कि आप अपनी पुरानी यादों से बाहर ना निकल जाएं और खुद को फिर से एक नए रिश्ते के लिए तैयार ना समझें।
  • रिश्ते में कूदने से पहले सामने वाले व्यक्ति, बैकग्राउंड और इरादे पूरी तरह समझें।
  • महज धन-दौलत देखकर दूसरी शादी बिल्कुल ना करें।
  • यह भी सोचें कि दूसरी शादी कोई भागने का रास्ता नहीं हैं, बल्कि एक जिम्मेदारी है।
  • नई पहचान बनाने के लिए टाइम दें, तुरंत किसी पर निर्भर न हों।

इसे भी पढ़ें: 'मेरे सामने चल रहा पति का अफेयर लेकिन मैं...', पत्नी ने बताई दंग करने वाली कहानी