भोपाल की लड़की का मनाली में ऐसा अंजाम हुआ जिसके बारे में जो भी सुन रहा है वो कांप जा रहा है। प्यार का ऐसा अंत सुनकर एक बार फिर से इससे भरोसा उठ रहा है। आइए जानते हैं पूरी कहानी।

रिलेशनशिप डेस्क. प्यार समर्पण सिखाता है। साथी की खुशी में खुश होना और उसके दुख में दुखी होना ही प्यार कहलाता है। लेकिन आज के वक्त में लड़का-लड़की का प्यार-प्यार नहीं बल्कि शारीरिक आकर्षण बनकर रह गया है। जब तक ये सुख मिलता रहा तब तक ठीक है, लेकिन जहां यह पैरों की जंजीर बनने लगती है उसका अंजाम बुरा होता है। ऐसा ही कुछ भोपाल की एक लड़की के साथ हुआ। जब उसने लड़के साथ रहने की जिद की तो बदले में उसे मौत मिला।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कहानी शीतल कौशल की है जो अब इस दुनिया में नहीं हैं। 15 मई को उसकी हत्या मनाली के एक होटल में कर दी गई। उसका हत्यारा कोई और नहीं बल्कि उसका ब्वॉयफ्रेंड है। हालांकि पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। हत्यारे विनोद ठाकुर से पूछताछ में जो बातें सामने आई है उसे सुनकर हर लड़की को सावधान हो जाना चाहिए जो प्यार में अंधी बन जाती हैं।

बीएफ से घूमी कई शहर

26 साल की शीतल भोपाल की रहने वाली थीं और सोशल मीडिया के जरिए रियाणा के पलवल के विनोद ठाकुर से दोस्ती हुई। धीरे-धीरे मुलाकात और फिर प्यार में दोनों पड़ गए। 3 मई 2024 को दोनों घूमने निकले।उज्जैन, मथुरा और सीकर के खाटू श्याम मंदिर में गए। इसके बाद 13 मई को दोनों मनाली पहुंचे और एक होटल में रहना शुरू कर दिए। यहां पर शीतल ने अपने घऱ जाने से इंकार कर दिया। वो विनोद के साथ रहना चाहती थी। लेकिन वो नहीं मना रहा था। वो पहले से शादीशुदा था, लेकिन पत्नी के साथ नहीं रहता था।

प्रेमी के साथ रहने की जिद ने सांसे रोक दीं

आरोपी शीतल को बार-बार वापस लौटने के लिए समझाता रहा। लेकिन वो नहीं मानी जिसके बाद दोनों के बीच बहुत लड़ाई हुआ। इसके बाद विनोद के ऊपर शैतान सवार हुआ और उसने चार्जर के तार से शीतल का गला घोंट कर मार डाला। 12 घंटे तक उसने शव को होटल में रखा। इतने देर में उसका शव अकड़ गई थी। आरोपी शव को बैग में रखना चाहता था लेकिन वो फिट नहीं हो रही थी। इसलिए शव को गर्म पानी से नहलाया। फिर बैग में पैक किया। लेकिन जब वो शव को बाहर पैक करके निकाला तो होटल स्टाफ को शक हुआ और उसने पुलिस को सूचना दी। लेकिन आरोपी मौके से गायब हो गया था। जिसे पुलिस ने कुल्लू में पकड़ लिया।

और पढ़ें:

मर चुकी बेटी की शादी के लिए विज्ञापन, दूल्हा खोज रही फैमिली

पत्नी में हो ऐसे गुण, तो लव होने के बाद भी पति को कर देना चाहिए त्याग