आज के समय में रिश्ते टूटते जा रहे हैं, जहाँ प्यार और विश्वास की जगह धोखा और हिंसा ने ले ली है। यह लेख पांच ऐसे ही दिल दहला देने वाले मामलों को उजागर करता है जो रिश्तों की बुनियाद पर सवाल खड़े करते हैं।

रिलेशनशिप डेस्क. आज के दौरान में पति-पत्नी, प्रेमी-प्रेमिका का रिश्ता बिखरने लगा है। कब कौन किसे धोखा दे जाए किसी को खबर नहीं होती है। पत्नी की आदत से परेशान पति हत्यारा बन जाता है, तो प्यार में पड़ी लड़की की अस्मत उसका प्रेमी ही लूट लेता है। यहां पर हम रिश्तों के 'कत्ल'की 5 हॉरर न्यूज बताएंगे जिसे सुनकर रिश्तों से भरोसा उठने लगेगा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

1. पत्नी के रील्स बनाने की आदत ने ली जान

कर्नाटक के उडुपी शहर में रहने वाली एक महिला की जान उसके हमसफर ने ही ले ली।दरअसल, जयश्री नाम की महिला को रील्स बनाने का शौक था। उसके सोशल मीडिया अकाउंट पर सिर्फ 16 फॉलोअर्स थे। लेकिन वो दिन भर रील्स बनाती रहती थी। जिसकी वजह से उसका पति किरन उपाध्याय परेशान था। दोनों के बीच इस बात को लेकर बहुत झगड़े होते थे। गुरुवार (22 अगस्त) की रात दोनों के बीच इसे लेकर बहस हुई। पति को गुस्सा आया और उसने पत्नी को इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई।

2. इंस्टाग्राम की मोहब्बत ने लूटी अस्मत

इंस्टाग्राम पर दोस्ती एक युवती को भारी पड़ गई। कर्नाटक के मंगलुरु की रहने वाली 20 साल की लड़की को इंस्टाग्राम पर अल्ताफ से मोहब्बत हो गई। उसने शुक्रवार (23 अगस्त) को उसे मिलने के लिए सूनसान एरिया में बुलाया। पीड़िता की मानें तो अल्ताफ ने उसे शराब पिलाया और फिर उसके साथ रेप किया। जब वो बेहोश हो गई तो उसे छोड़कर फरार हो गया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

3.पत्नी मरती रही, पति बनाता रहा वीडियो

यूपी के बरेली से एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है। प्रेमगनर इलाके में रहने वाली 32 साल की महिला अब नहीं रही। लेकिन उसके मौत की पूरी कहानी वीडियो में कैद है। वो पति फैसल के सामने गिड़गिड़ाती रही कि वो जीना चाहती है। वो उसे बहुत प्यार करती है। लेकिन फैसल और उसकी फैमिली उसे अस्पताल ले जाने की बजाय अपनी सुरक्षा के लिए वीडियो बना रहे थे, ताकि वो फंस ना जाए। दरअसल, तलाकशुदा महिला फैसल के साथ चार साल लिव इन में रहने के बाद शादी की थी। उसके पास कुछ संपत्ति थी, जिसे लेकर ससुराल में कलह हो रही थी। एक दिन लड़ाई के बाद महिला ने जहर खा लिया। फैमिली ने बचाने की बजाय उसकी गवाही दर्ज कर ली। ताकि पुलिस उन्हें ना इस मौत का जिम्मेदार माने।

4.प्रेमिका ने प्रेमी के काटे प्राइवेट पार्ट

बिहार के मुजफ्फरपुर में शादीशुदा प्रेमिका ने अपने प्रेमी के प्राइवेट पार्ट को कार्ट दिया। मुन्ना नाम के युवक की शादी तय हो गई थी। इस बात से उसकी शादीशुदा प्रेमिका नाराज थी। दिसंबर में शादी होनी थी, ऐसे में मुन्ना और उसकी प्रेमिका एक साथ वक्त गुजारने के लिए होटल में कमरा बुक किए। मुलाकात के दौरान दोनों के बीच कहासुनी हो गई। पहले से नाराज प्रेमिका ने ब्लेड से मुन्ना का प्राइवेट पार्ट काट दिया।

5. पति के जाते ही पत्नी ने बुलाया आशिक और..

यूपी के महराजगंज में पति जैसे ही पुलि भर्ती का एग्जाम देने निकला, वैसे ही पत्नी ने अपने आशिक को ससुराल बुला लिया। इसके बाद रात के अंधेरे में उसके साथ अपने कमरे में रंगरलियां बनाने लगी। कमरे से अजीबो गरीब आवाज सुनकर घरवाले पहुंच गए। उन्होंने दोनों को रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके बाद आशिक की खूब पिटाई की।

और पढ़ें:

Kolkata rape:वो 30 मिनट की कहानी, जो उस रात जूनियर डॉक्टर पर थी गुजरी

शॉपिंग से परेशान आशिक ने कराया मर्डर, पति को छोड़ प्यार से की थी शादी