Cheap Wedding Rajasthan: कम बजट में राजस्थान में रॉयल डेस्टिनेशन वेडिंग करना चाहते हैं? जयपुर, उदयपुर, जोधपुर, पुष्कर और बीकानेर की ये किफायती वेन्यू लोकेशन आपको महलों जैसा शादी का अनुभव देंगी—बिना लाखों खर्च किए।
Budget Wedding Rajasthan: राजस्थान का नाम सुनते ही महलों, किलों और शाही ठाठ-बाट की तस्वीर सामने आ जाती है। यही वजह है कि डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए यह भारत की सबसे पसंदीदा जगहों में गिना जाता है। लेकिन अक्सर लोग सोचते हैं कि यहां शादी करना मतलब करोड़ों का खर्च। सच यह है कि राजस्थान में कई ऐसी जगहें हैं जहाँ आप कम बजट में भी रॉयल वेडिंग प्लान कर सकते हैं। सही लोकेशन, ऑफ-सीजन बुकिंग और स्मार्ट प्लानिंग से आपकी शादी बिल्कुल शाही अंदाज़ में हो सकती है।
उदयपुर

उदयपुर को “सिटी ऑफ लेक्स” कहा जाता है और यहां छोटे लेक-व्यू होटल या हेरिटेज प्रॉपर्टी 5-10 लाख में मिल जाती हैं। ऑफ-सीजन में बुकिंग करें तो खर्च और कम हो सकता है। होटल उदय कोठी, जगत निवास पैलेस छोटे लेक-व्यू होटल, 5-8 लाख के बजट में शानदार लेक-स्टाइल वेडिंग।
इसे भी पढ़ें- 2 घंटे में देहरादून! दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे ट्रायल की उलटी गिनती शुरू
जयपुर
जयपुर में कई हेरिटेज हवेलियां और छोटे पैलेस होटल हैं जहां शादी का खर्च बड़े महलों की तुलना में काफी कम होता है। अलसीसर हवेली, मंडावा हवेली, छोटी हेरिटेज प्रॉपर्टीज यहां 3-6 लाख में 100 गेस्ट की शादी आराम से हो सकती है।
जोधपुर

जोधपुर में कई किले और हेरिटेज होटेल हैं जो छोटे फंक्शन के लिए बजट पैकेज देते हैं। यहां रॉयल बैकग्राउंड फोटोशूट और ट्रेडिशनल सेटअप कम खर्च में मिल जाता है। बजट वेन्यू- हवेली इन पाल, पाल हवेली, छोटे फोर्ट-स्टाइल रिसॉर्ट कम बजट में भी यहां असली राजस्थानी शाही माहौल मिलता है।
पुष्कर
अगर आप अलग और यादगार शादी चाहते हैं तो पुष्कर बेस्ट है। यहां रिसॉर्ट और डेजर्ट कैंप्स 3–6 लाख में शानदार वेडिंग पैकेज देते हैं। सूर्यास्त के समय फेरे लेना बेहद रोमांटिक लगता है। सस्ती जगहें- पुष्कर बाग रिजॉर्ट, छोटे बुटीक रिसॉर्ट, यहां 3-5 लाख में 50-100 गेस्ट की शादी आराम से हो जाती है।
इसे भी पढ़ें- Solo Travel Destination: बीच, पहाड़ और इतिहास, 2025 के 10 सोलो ट्रिप स्पॉट
बीकानेर
बीकानेर कम चर्चित लेकिन बेहद खूबसूरत वेडिंग डेस्टिनेशन है। यहां हेरिटेज होटल सस्ते मिलते हैं और भीड़ कम होने से प्राइवेट रॉयल वेडिंग का अनुभव मिलता है। बजट वेन्यू- नरेंद्र भवन (ऑफ-सीजन),लक्ष्मी निवास के छोटे लॉन, लोकल हेरिटेज हवेलियां। कम खर्च में रॉयल फोटोशूट और महल जैसा सेटअप मिल जाता है।
