Budget Friendly Tourist Places in Monsoon : मानसून में हिल स्टेशन घूमने का अपना ही मजा है। लोनावला से लेकर माउंट आबू तक, ये 7 जगहें बारिश में और भी खूबसूरत हो जाती हैं। झरने, वादियां और हरियाली देखने का अवसर न चूकें!

मानसून का मौसम हर किसी को अपनी ठंडी हवाओं, हल्की फुहारों और हरियाली से मंत्रमुग्ध कर देता है। खासकर जब आप हिल स्टेशनों की सैर पर निकलें, तो ये मौसम और भी खूबसूरत हो जाता है। मानसून का असली मजा तब आता है जब आप भीगी-भीगी वादियों, झरनों और हरियाली के बीच खुद को खो दें। अगर आप भी प्लान कर रहे हैं किसी बेहतरीन हिल स्टेशन पर जाने का, तो यहां हम आपके लिए लाए हैं भारत के 7 सबसे सुंदर और बेस्ट मानसून हिल स्टेशन, जहां जाकर आप अपनी छुट्टियों को बना सकते हैं यादगार।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मानसून में घूमें टॉप-7 हिल स्टेशन (Best Monsoon Hill Stations) 

1. लोनावला, महाराष्ट्र (Lonavala) 

मुंबई और पुणे के बीच बसा लोनावला मानसून में किसी जन्नत से कम नहीं लगता। यहां की भीगी-भीगी वादियां, घने बादल और झरने आपको तरोताजा कर देंगे। यहां आप भुशी डैम, टाइगर पॉइंट, राजमाची फोर्ट देख सकते हैं। 

कैसे पहुंचे: मुंबई से 2 घंटे की ड्राइव

2. महाबलेश्वर, महाराष्ट्र (Mahabaleshwar) 

स्ट्रॉबेरी फार्म, हिल व्यू और ठंडी बारिश के लिए मशहूर महाबलेश्वर मानसून में बेहद खूबसूरत लगता है। यहां पर आप वेन्ना लेक, आर्थर सीट, एलिफैंट पॉइंट दैसी चीजें देख सकती हैं। 

कैसे पहुंचे: पुणे से 3 घंटे और मुंबई से 5 घंटे

3. कुर्ग, कर्नाटका (Coorg)

कुर्ग यानी ‘स्कॉटलैंड ऑफ इंडिया’। यहां की हरियाली, कॉफी प्लांटेशन और ठंडा मौसम मानसून ट्रिप के लिए परफेक्ट है। यहां आप एबी फॉल्स, राजा सीट, तडियांदमोल पीक देख सकते हैं।

कैसे पहुंचे: बेंगलुरु से 6 घंटे की दूरी

4. मुन्नार, केरल (Munnar) 

मुन्नार में मानसून के दौरान टी गार्डन और घाटियां धुंध से घिरी रहती हैं। यहां का मौसम रोमांटिक ट्रिप के लिए बेस्ट है। यहां पर आप एराविकुलम नेशनल पार्क, मट्टुपेट्टी डैम, टी म्यूजियम घूम सकते हैं। 

कैसे पहुंचे: कोचीन से 4 घंटे

5. कूना, हिमाचल प्रदेश (Kullu-Manali) 

हिमाचल की वादियों में बसा कुल्लू-मनाली मानसून में और भी हरा-भरा हो जाता है। एडवेंचर स्पोर्ट्स के लिए भी बेस्ट है। अगर आपने यहां का प्लान बना लिया है तो सोलांग वैली, रोहतांग पास, हडिंबा मंदिर देखना ना भूलें।

कैसे पहुंचे: दिल्ली से 12 घंटे, चंडीगढ़ से 8 घंटे

6. शिलॉन्ग, मेघालय (Shillong) 

पूर्वोत्तर का स्वर्ग शिलॉन्ग मानसून में अपने झरनों और हरियाली से मन मोह लेता है। यहां की ट्राइबल कल्चर और लोकल मार्केट भी देखने लायक हैं। यहां की सुंदरता एलीफैंट फॉल्स, उमियम लेक, शिलॉन्ग पीक से दिखेगी। 

कैसे पहुंचे: गुवाहाटी से 3 घंटे

7. माउंट आबू, राजस्थान (Mount Abu) 

राजस्थान का एकमात्र हिल स्टेशन माउंट आबू मानसून में बेहद खूबसूरत लगता है। यहां के मंदिर, लेक और व्यू पॉइंट्स शानदार हैं। यहां पर नक्की लेक, दिलवाड़ा जैन मंदिर, गुरु शिखर घूमने के लिए शानदार रहेंगे। 

कैसे पहुंचे: उदयपुर से 3 घंटे