Indian Passport Ranking: 2025 में भारतीय पासपोर्ट की रैंकिंग क्या मजबूत हुई या कमजोर? जानिए Henley Passport Index 2025 में भारत की रैंक, कितने देशों में मिलेगी वीजा-फ्री और वीजा-ऑन-अराइवल ट्रैवल की सुविधा।

साल 2025 खत्म होने को है और लोग देश दुनिया एक्सप्लोर कर रहे हैं। इस साल लोगों के मन में यह बात जरूर आई कि क्या भारत का वीजा पिछले साल के मुकाबले मजबूत हुआ है या फिर इस साल की रैंकिंग में गिरावट आई है? आपको बताते चले की 2025 में इंडियन पासपोर्ट की रैंकिंग Henley Passport Index में 85 वें स्थान पर है। इंडियन पासपोर्ट की धारक 57 देशों में बिना वीजा या वीजा ऑन अराइवल जा सकते हैं। अगर इसकी तुलना साल 2024 से की जाए, तो इंडियन पासपोर्ट की रैंकिंग कहीं ना कहीं नीचे हुई है। पहले जहां पासपोर्ट की मदद से 62 देशों में वीजा फ्री जाया जा सकता था, अब उन देशों की संख्या में कमी हुई है। आइए जानते हैं इसके बारे में अधिक जानकारी।

भारतीय पासपोर्ट इस साल मजबूत हुआ या कमजोर?

इंडियन पासपोर्ट साल 2025 में मजबूत हुआ है या फिर कमजरो, इस बारे में कहना मुश्किल है। एक ओर जुलाई में कुछ समय के लिए 8 देशों की बढ़त हुई थी , वहीं अक्टूबर में अपडेट में रैंक फिर से नीचे आया। फिर भी धारकों के लिए वीजा-फ्री या वीजा-ऑन-अराइवल की संख्या मौजूद है, जिसका फायदा उठाया जा सकता है। 

और पढ़ें: जनवरी में घूमने का है प्लान? ये 5 बीच डेस्टिनेशन बना देंगे आपकी ट्रिप को यादगार

हेनले पासपोर्ट इंडेक्स क्या है? 

हेनले पासपोर्ट इंडेक्स (Henley Passport Index) दुनिया भर के पासपोर्ट को रैंक करने का काम करता है। देशों को रैंकिंग इस आधार पर दी जाती है कि वो कितने देशों में वीजा फ्री यात्रा या वीजा-ऑन-अराइवल दिलाते हैं। अगर किसी देश का वीजा व्यक्ति को कम देशों में वीजा फ्री या वीजा-ऑन-अराइवल देगा, तो उसकी रैंकिंग भी कम हो जाएगी। कुछ देश जैसे कि सिंगापुर, जापान, साउथ कोरिया आदि यूरोपीय देशों के पासपोर्ट सबसे ज्यादा यात्रा देते हैं और इनकी रैकिंग भी मजबूत हुई है। आपको जानकर हैरानी होगी कि UAE ने ग्लोबल 10 में जगह बनाई, जो यात्रियों को अधिक देशों में वीजा-फ्री जाने का मौका देता है।

भारतीय पासपोर्ट का कितना मिलेगा फायदा?

2025 में इंडियन पासपोर्ट ने कुछ समय के लिए मजबूती दिखाई थी लेकिन इंडेक्ट के लास्ट अपडेट में ये फिर से नीचे की ओर खिसक गया। फिर भी इंडियन पासपोर्ट की मदद से आप कुछ देशों में वीजा-फ्री के साथ ही वीजा-ऑन अराइवल पहुंच सकते हैं। 

और पढ़ें: पैंट्री कार नहीं है फिर भी भारत की इस अनोखी ट्रेन में एकदम फ्री मिलता है खाना!