Mumbai Best Places: मुंबई गणपति विसर्जन के बाद चोर बाजार, एलिफेंटा की गुफाएं और मरीन ड्राइव जैसे फेमस प्लेस एक्सप्लोर करें। शॉपिंग, ऐतिहासिक मूर्तियां और सी-व्यू का अनोखा मजा पाएं।

गणपति विसर्जन में मुंबई गए हैं, तो वहां पर एक दिन रुक कर मुंबई के आसखास के फेमस प्लेस एक्सप्लोर कर सकते हैं। मुंबई में ऐसे बहुत प्लेस हैं, जहां आपको घूमने में ज्यादा समय नहीं लगेगा। कम समय में मुंबई के फेमस प्लेस घूमकर आप जिंदगी भर के लिए हसीन यादें संजो कर रख सकते हैं। जानिए कम समय में मुंबई के किन प्लेस को एक्सप्लोर किया जा सकता है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

एलिफेंटा की गुफाएं (Elephanta Caves)

View post on Instagram

अगर आप मुंबई गणपति विसर्जन के लिए गए हैं, तो वहां पर एक दिन रुक कर मुंबई के फेमस प्लेस एक्सप्लोर कर सकते हैं। इनमें से एक बेहद खास है एलिफेंटा की गुफाएं। एलिफेंटा की गुफाओं में आपको हिंदू भगवान शिव की त्रिमूर्ति सहित अन्य मूर्तियां भी मिल जाएंगी। गुफा में मूर्तियों का संग्रह है जिसमें शिव भगवान के अलावा योगेश्वर, अर्धनारीश्वर, कार्तिकेय, गणेश भगवान की मूर्ति भी उपस्थित है। आप गेटवे ऑफ इंडिय से 3 से 4 घंटे में इस स्थान को घूम सकते हैं।

विजिट करें मुंबई का चोर बाजार

View post on Instagram

ग्रांट रोड स्टेशन से थोड़ी दूरी पर स्थित चोर बाजार मुंबई की फेमस बाजारों में से एक है। यहां आपको मोबाइल से लेकर कपड़े, जूते सहित कई सामान मिल जाएंगे। इस बाजार में देश भर से लोग घूमने आते हैं। अब यह एक फोटो टूरिस्ट प्लेस बन चुका है। चोर बाजार की स्थापना 1950 में हुई थी और यह अंग्रेजो के जमाने से लोगों का पसंदीदा रहा है। आपको यहां पर हर दशक के सामान जैसे कि फोन, मूर्तियां, कैमरा, फिल्म केसेट आसानी से मिल जाएंगे। यह बाजार सुबह से लेकर शाम तक खुली रहती है।

और पढ़ें: सफर में नहीं टूटेंगे आपके गैजेट्स, जानें स्मार्ट पैकिंग के 5 फॉर्मूला

मरीन ड्राइव में जरूर बिताएं एक शाम

View post on Instagram

अगर आपके पास शाम को थोड़ा समय बच जाता है, तो आप मरीन ड्राइव घूम सकते हैं। मरीन ड्राइव को क्वीन नेकलेस के नाम से भी जाना जाता है। रात में जगमगाती अरब सागर के किनारे की स्ट्रीट लाइट दिल को छू जाती है। यहां पर आपको 3.6 किलो में हाफ सर्कल आकार का दृश्य देखने को मिलेगा, जो बेहद खूबसूरत है। अगर आप खाने के शौकीन हैं, तो मरीन ड्राइव के आसपास आपको खाने के कई ऑप्शन मिल जाएंगे। समुद्री लहरों और ठंडी हवा का मजा लेने के लिए इस स्थान पर जरूर जाएं।

और पढ़ें: Weekend Getawsys: नोएडा के इन 5 जगहों पर फैमिली फ्रेंड के साथ करें एन्जॉय