Jagmandir Palace Udaipur History: नेत्रा मंटेना की शादी जग मंदिर पैलेस में हो रही है, ये शाल की सबसे बड़ी और महंगी शादी है। ऐसे में चलिए उदयपुर के इस शाही महल के इतिहास, खासियत और एक रात की कीमत जानते हैं। 

Jagmandir Palace Stay Price Udaipur: उदयपुर की झीलों पर तैरता जगमंदिर पैलेस हमेशा से ही रॉयल वेडिंग के लिए फेमस डेस्टिनेशन रहा है, लेकिन Netra Mantena की ड्रीम वेडिंग ने इस जगह को एक बार फिर सुर्खियों में ला दिया है। पिछोला झील के बीचों-बीच बना यह गोल्डन-स्टोन आइलैंड पैलेस सिर्फ एक वेडिंग वेन्यू नहीं, बल्कि इतिहास, लग्जरी और एक्सक्लूसिविटी का ऐसा संगम है जिसकी भव्यता हॉलीवुड-बॉलीवुड दोनों दुनिया को अट्रैक्ट करती है। यहां शादी करना सिर्फ एक सेलिब्रेशन नहीं, बल्कि सदियों पुराने मेवाड़ वैभव को जीने जैसा अनुभव है।

जगमंदिर पैलेस का इतिहास

View post on Instagram
 

जगमंदिर पैलेस का इतिहास 17वीं शताब्दी से शुरू होता है, जब मेवाड़ राजवंश ने इसे शाही शांति-स्थल और ‘आइलैंड पैलेस’ के रूप में बनाया था। यह वही जगह है जहां मुगल बादशाह शाहजहां ने अपने युवावस्था के दिनों में शरण ली थी और कहा जाता है कि यहीं से उन्हें ताजमहल के डिजाइन का प्रेरणा-सूत्र मिला। राजसी संगमरमर की मूर्तियां, हाथी-आकृति की विशाल प्रतिमाएं और झील से आती ठंडी हवा इस पैलेस को इतिहास की गोद में बसे एक शांत लेकिन भव्य स्वर्ग जैसा रूप देती हैं। आज भी इसकी वास्तुकला में मेवाड़ी कला, जालीदार संगमरमर और राजपूत-मुगल फ्यूजन डिजाइन की झलक दिखाई देती है।

क्यों जगमंदिर पैलेस बना पहली पसंद

नेत्रा मंटेना की शादी के लिए जगमंदिर को चुनना सिर्फ ब्यूटी का निर्णय नहीं था, बल्कि यह एक लाइफस्टाइल स्टेटमेंट भी है। यहां होने वाला हर फंक्शन झील के ऊपर तैरती रोशनी और आसमान में फैलते रंगों के बीच होता है, जिससे वेडिंग फोटोज एकदम फिल्मी लगते हैं। सेलिब्रिटीज अक्सर ऐसी जगह चाहते हैं जो प्राइवेट भी हो, सेफ भी और बेहद रॉयल भी और जगमंदिर इन तीनों बातों पर सौ फीसदी खरा उतरता है। इसकी एक्सक्लूसिविटी इतनी है कि एक ही समय में सिर्फ एक ही वेडिंग बुक होती है, जिससे मेहमान महसूस करते हैं कि पूरा आइलैंड सिर्फ उनके लिए डेकोर किया गया है। नेत्रा की शादी में यही शाही एक्सपीरियंस सबसे बड़ा आकर्षण है।

इसे भी पढ़ें- उदयपुर की 6 लग्जरी प्लेस जहां Romance+Royalty का होता है ग्रैंड मिलन!

जगमंदिर पैलेस में एक रात का खर्च कितना?

View post on Instagram
 

जगमंदिर पैलेस में एक रात की रॉयल वेडिंग बुकिंग किसी भी लग्जरी होटल से कहीं ज्यादा हाई-एंड होती है। यहां का किराया इवेंट, डेकोर, सिक्योरिटी, मेन्यू और एक्सक्लूसिव बुकिंग के हिसाब से बदलता है, लेकिन एक अनुमान के तौर पर सिर्फ वेन्यू चार्ज ही कई बार 30–50 लाख रुपये प्रति नाइट तक जाता है। अगर पूरी प्रॉपर्टी-फेरीबोट्स, लाइटिंग, प्रीमियम कैटरिंग, रॉयल सेटअप और परफॉर्मेंस शामिल हों तो एक रात का खर्च आसानी से 1–1.5 करोड़ रुपये तक पहुंच जाता है। यही वजह है कि यहां वेडिंग करना सेलिब्रिटी स्टेटमेंट और रॉयल स्टेटस दोनों माना जाता है।

इसे भी पढ़ें- Dawki Travel Guide: एशिया की सबसे साफ नदी, जहां नाव हवा में तैरती है!

जगमंदिर पैलेस की वो खासियतें जो इसे बनाती हैं ‘ड्रीम वेडिंग डेस्टिनेशन’

View post on Instagram
 

आइलैंड पर पहुंचने के लिए मेहमानों की यात्रा खुद एक सिनेमैटिक एक्सपीरियंस होती है- बोट राइड, झील पर बनी महल की खूबसूरती और दूर से झिलमिलाता पैलेस। अंदर पहुंचकर संगमरमर के खंबे, मेवाड़ी झरोखे, कैंडल-लिट गलियां और हरे-भरे बगीचे हर फंक्शन को रॉयल रूप देती है। यहां की खासियत यह भी है कि प्राइवेट फायरवर्क, लाइव संगीत, झील किनारे बारात एंट्री और ग्लोबल-गौर्मे मेन्यू वेडिंग को इंटरनेशनल टच देते हैं। जगमंदिर की लक्जरी लेवल इतना हाई है कि दुनिया के कई सेलेब्स इस जगह की वेटिंग लिस्ट में शामिल रहते हैं।