New Year Travel Guide: अगर नेचर से आपको प्यार है और नए साल पर आप भीड़भाड़ से दूर वक्त गुजारना चाहते हैं, तो यहां पर हम आपको 5 प्लेस बताएंगे। इन जगहों पर जाकर आप अपने मूड को रिसेट कर सकते हैं।
Peaceful Places For New Year: नए साल का जश्न मनाने ज्यादातर लोग मनाली, जयपुर, गोवा, शिमला जैसी भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाते हैं। लेकिन अगर आपको नेचर से प्यार है और शोर-शराबे आपको परेशान करते हैं, तो ऑफबीट प्लेस पर जा सकते हैं। ऐसी जगहें जहां पर ब्यूटी तो है, लेकिन भीड़भाड़ नहीं है। आप यहां पर जाकर अपने मूड को रिसेट कर सकते हैं। हम आपको 5 शांत डेस्टिनेशन बताएंगे जहां आप जा सकते हैं।
तवांग, अरुणाचल प्रदेश
अरुणाचल प्रदेश में स्थित तवांग बेहद ही खूबसूरत जगह है। बर्फ से ढके पहाड़, शांत बौद्ध मठ और साफ हवा इस जगह को खास बनाती है। अगर आपको नए साल पर आत्मिक शांति चाहते हैं, तो यहां पहुंच सकते हैं। एक वीक की छुट्टी लेकर यहां पहुंचे। यहां की तवांग मोनेस्ट्री और खूबसूरत झीलें मन को सुकून देती हैं।
चोपता, उत्तराखंड
चोपता को “मिनी स्विट्जरलैंड” भी कहा जाता है। यहां न ज्यादा भीड़ होती है और न ही शोर। ट्रेकिंग, बर्फबारी और पहाड़ों के बीच शांत न्यू ईयर बिताने के लिए यह जगह बेहतरीन है। दिल्ली से चोपता आप एक रात में पहुंच सकती हैं। 3 दिन का वक्त यहां के लिए काफी है।
जीरो वैली, अरुणाचल प्रदेश
नेचर लवर्स के लिए जीरो वैली किसी जन्नत से कम नहीं। हरियाली, पहाड़ और लोकल कल्चर के बीच आप यहां नए साल की शुरुआत सादगी और शांति के साथ कर सकते हैं। यहां पर आप आने के लिए आपको ट्रेन और बस का सहारा लेना होगा। 7 दिन की छुट्टी लेकर आएं।
गोकर्ण, कर्नाटक
अगर आपको समुद्र पसंद है लेकिन गोवा की भीड़ नहीं, तो गोकर्ण बेस्ट ऑप्शन है। शांत बीच, सनसेट व्यू और आध्यात्मिक माहौल नए साल को खास बना देता है। दो से तीन दिन आप यहां पर रह सकते हैं।
मंडावा, राजस्थान
राजस्थान की रॉयल फील के साथ अगर शांति चाहिए, तो मंडावा जाएं। यहां के हेरिटेज होटल, किले और शांत माहौल आपको भीड़ से दूर एक यादगार न्यू ईयर एक्सपीरियंस देंगे।
माजुली, असम
दुनिया का सबसे बड़ा रिवर आइलैंड माजुली आज भी टूरिस्ट भीड़ से दूर है। ब्रह्मपुत्र नदी, शांत गांव और सांस्कृतिक विरासत के बीच नए साल का स्वागत करना एक अलग ही अनुभव देता है।
इसे भी पढ़ें: टेंशन छोड़ो, ट्रॉपीकल सोचो: 6 इको-रिसॉर्ट जो 2026 की करे मजेदार शुरुआत
