How to Reach Bodh Gaya: पितृ पक्ष के लिए ज्यादातर लोग बिहार के बोधगया, यानी गया जी पहुंचते हैं। इस दौरान आपको ठहरने से लेकर पिंडदान करने की पूरी जानकारी जुटा लेना चाहिए। आइए जानते हैं, यहां कैसे और कितने खर्च में आप पिंडदान कर सकते हैं।
Gaya ji Pind Daan: इस साल 7 सिंतंबर से पितृ पक्ष शुरू हो रहा है जो 21 सितंबर को समाप्त होगा। इन दिनों कई लोग अपने पूर्वजों की तर्पण के लिए बिहार के बोधगया तीर्थ स्थल पर जाते हैं। यह एक ऐसा तीर्थ स्थल है, जहां एक बार अपने पूर्वजों का पिंडदान करने के बाद दोबारा श्राद्ध करने की आवश्यकता नहीं होती। वहीं, किसी भी तीर्थ स्थल की यात्रा पर जाने से पहले पूरी तैयारी और पूरी जानकारी होना जरूरी है, ताकि वहां जाकर आपको किसी परेशानी का सामना न करना पड़े। कई बार सही जानकारी के अभाव में लोग धोखेबाजों के जाल में भी फंस जाते हैं। इसलिए, हम आपको बताते हैं कि अगर आप गयाजी जाने का प्लान बा रहे हैं तो, कहां ठहरें, किराया कितना होगा, पिंडदान कहां कहां कर सकते हैं साथ ही क्या सावधानियां बरतनी चाहिए। इन बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है।
गया जी तीर्थ स्थल कैसे पहुंचें?
बिहार में गया जी पहुंचने के 3 रास्ते हैं। तीर्थ स्थल हवाई अड्डे से 14 किमी दूर है। यहां का निकटतम हवाई अड्डा कोलकाता है, जो 485 किमी दूर है। तीर्थ स्थल गया रेलवे स्टेशन से 15 किमी दूर है। गया सड़क मार्ग से भी पहुंचा जा सकता है। देश के कई राज्यों से गया के लिए बस सेवा उपलब्ध है। बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम भी पर्यटकों के लिए बस सेवा प्रदान करता है। निगम की दो डीलक्स बसें गया के लिए चलती हैं। इसके अलावा, यात्री अपने वाहनों से भी तीर्थस्थल तक पहुंच सकते हैं।
गयाजी में कहां ठहरें, कैसे करें पता?
गया पहुंचने के बाद, सबसे पहले देखें कि कहां ठहरें? इसके लिए आपको रेलवे स्टेशन के बाहर 'मे आई हेल्प यू' काउंटर मिलेगा। जिला सूचना विभाग का एक काउंटर भी बनाया गया है, जहां आपको अपने सवालों के जवाब मिलेंगे। यहां आपको एक पुस्तिका मिलेगी, जिसमें आपको होटल, लॉज, रेस्टोरेंट, स्वास्थ्य, पुलिस, कंट्रोल रूम के नंबर दिए गए होंगे। अगर आप जिला सूचना विभाग से संपर्क नहीं कर पा रहे हैं, तो 20 से 40 रुपये ऑटो का किराया देकर विष्णुपद मंदिर जाएं, जहां संवास सदन समिति है। यहां आपको अपनी सभी समस्याओं का समाधान मिलेगा।
ये भी पढ़ें- बॉलीवुड शूटिंग की फेवरेट डेस्टिनेशन है मध्य प्रदेश, इन लोकेशन पर शूट हुई है ये फिल्में
गया जी में रुकने का कितना है किराया, कहां ठहरें?
अगर आप गया में किसी होटल में रुकते हैं, तो महंगे से महंगा और सस्ता दोनों तरह के होटल उपलब्ध हैं। आपको 2 हज़ार से 4500 रुपये के बीच किराए पर लग्ज़री होटल मिल जाएंगे। विष्णुपद के आसपास कई होटल हैं। अगर आपको होटल नहीं मिलता है, तो प्रशासन की ओर से टेंट की भी व्यवस्था की जाती है। स्कूलों में ठहरने की भी व्यवस्था है, जो मुफ़्त है। अगर आपको 10 दिन से ज़्यादा रुकना है, तो संवाद सदन समिति कमरों की व्यवस्था करेगी। राशन, चूल्हा, गैस, सब कुछ मुहैया कराएगी। आपको बस एक शुल्क देना होगा। पंडा आपके ठहरने की व्यवस्था भी कर सकते हैं।
गयाजी में आने-जाने की क्या और कैसी व्यवस्था है?
गयाजी में रेलवे स्टेशन से निकलते ही एक ऑटो-टैक्सी स्टैंड है। विष्णुपद मंदिर के पास भी एक ऑटो-टैक्सी स्टैंड है। दोनों जगहों पर साइन बोर्ड लगे हैं, जिन पर जगह का नाम और वहां जाने का किराया लिखा होता है। प्री-पेड ऑटो-टैक्सी दोनों की व्यवस्था है। रिंग बस सेवा भी है। कुछ लोग मुफ़्त में ई-रिक्शा भी उपलब्ध कराते हैं। इसके अलावा, अगर आपको रास्ता पता है, तो आप अपने वाहन से भी जा सकते हैं। आप चाहें तो रेलवे स्टेशन या बस स्टैंड पर सरकारी विभाग के अधिकारियों से भी संपर्क कर सकते हैं।
गयाजी पहुंचते ही पंडा से कैसे संपर्क करें?
अगर आप पिंडदान के लिए गयाजी पहुंच गए हैं, तो उतरते ही पंडा आपसे संपर्क करेगा, लेकिन आपको सतर्क रहना होगा। आप धोखेबाजों का शिकार हो सकते हैं। इसलिए, अगर पंडा आपसे संपर्क करे, तो उससे प्रशासन द्वारा जारी पहचान पत्र ज़रूर मांग लें। अगर वह पहचान पत्र दिखाने में असमर्थ है, तो ही उससे आगे बात करें। अगर कोई समस्या हो, तो जगह-जगह पुलिस काउंटर भी मिलेंगे, जहां से मदद ली जा सकती है। साथ ही, गया की धरती पर उतरते ही पुस्तिका अपने हाथ में ले लें।
ये भी पढ़ें- 25000 से कम में कर आएं 7 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन, IRCTC दे रहा है बजट फ्रेंडली ऑफर
गया में पिंडदान कहां करें, कितना खर्च आएगा?
गया में लगभग 40 जगहों पर पिंडदान किया जा सकता है। आपको सामग्री और पंडित वहीं मिल जाएंगे। गया में फल्गु नदी के तट पर श्राद्ध कर्म किया जाता है। खर्च की बात करें तो यह इस बात पर निर्भर करेगा कि पिंडदान एक दिन में किया जाएगा, 3 दिन में या 17 दिनों में। एक दिन में श्राद्ध करने पर 5 से 10 हज़ार का खर्च आएगा। पिंडदान में 500 रुपये से लेकर 1 लाख रुपये तक का खर्च आ सकता है, लेकिन पंडा से संपर्क करने से पहले सतर्क रहें। पिंडदान किसी रजिस्टर्ड पंडित से ही करवाएं, वरना आप ठगी का शिकार हो सकते हैं।
