सिर्फ 1 दिन की लीव, 4 दिन का मजा! जनवरी में ऐसे बनाएं परफेक्ट लॉन्ग वीकेंड ट्रिप
Republic Day 2026 Long Weekend Plan: रिपब्लिक डे 2026 पर सिर्फ 1 दिन की लीव लेकर 4 दिन का लॉन्ग वीकेंड बनाएं। गोवा, राजस्थान या नॉर्थ ईस्ट के लिए परफेक्ट ट्रिप प्लान, रूट, टिप्स और सही प्लानिंग से कम समय में ज्यादा मजा लें।
15

Image Credit : gemini
जनवरी का महीना घूमने के लिए सबसे बेहतरीन माना जाता है और इस बार रिपब्लिक डे 2026 इसे और खास बना रहा है। अगर आप शुक्रवार को सिर्फ 1 दिन की छुट्टी ले लेते हैं, तो शनिवार–रविवार–सोमवार मिलाकर आपको पूरे 4 दिन का लॉन्ग वीकेंड मिल सकता है। ठंड न ज्यादा गर्मी, जो कि ट्रैवल के लिए परफेक्ट मौसम है। बस सही प्लानिंग हो, तो कम समय में भी यादगार ट्रिप की जा सकती है। तो चलिए इस 4 दिन की छुट्टी में कहां जा सकते हैं ये जान लेते हैं।
25
Image Credit : gemini
रिपब्लिक डे 2026 लॉन्ग वीकेंड का स्मार्ट प्लान
- 24 जनवरी (शनिवार), 25 जनवरी (रविवार), 26 जनवरी (सोमवार – छुट्टी)
- 23 जनवरी (शुक्रवार - 1 दिन की लीव)
- कुल 4 दिन की ट्रिप
- ये शॉर्ट लेकिन परफेक्ट ब्रेक में आप बीच, हेरिटेज या नेचर, तीनों में से कोई भी ऑप्शन चुन सकते हैं।
35
Image Credit : gemini
राजस्थान
- कम दिनों में ज्यादा एक्सपीरियंस चाहिए तो राजस्थान बेस्ट है।
- जयपुर-जोधपुर या उदयपुर का 4 दिन का सर्किट आराम से कवर हो जाता है।
- किले, लोकल फूड, बाजार और हेरिटेज होटल- सब कुछ जनवरी के मौसम में और भी खूबसूरत लगता है।
इसे भी पढ़ें- ये है भारत की 5 रहस्यमयी जगह, घूमने के शौकीन इन जगहों को करें एक्सप्लोर
45
Image Credit : gemini
गोवा
- अगर आप रिलैक्स और फन दोनों चाहते हैं, तो गोवा सबसे आसान ऑप्शन है।
- पहले दिन नॉर्थ गोवा के बीच और कैफे, दूसरे दिन वाटर स्पोर्ट्स, तीसरे दिन साउथ गोवा की शांति और चौथे दिन शॉपिंग व सनसेट।
- जनवरी में गोवा का मौसम बेहद सुहावना रहता है और नाइटलाइफ भी फुल ऑन होती है।
55
Image Credit : gemini
नॉर्थ ईस्ट
- भीड़ से दूर, शांति और नेचर चाहिए तो नॉर्थ ईस्ट चुनें।
- मेघालय, सिक्किम या असम 4 दिन की ट्रिप के लिए बढ़िया हैं।
- झरने, पहाड़, लोकल कल्चर और साफ हवा- जनवरी में यहां का नज़ारा बेहद खास होता है।
परफेक्ट ट्रिप के लिए जरूरी टिप्स
- टिकट और होटल अभी से बुक करें, लॉन्ग वीकेंड में रेट्स बढ़ते हैं
- कम समय है, इसलिए 1–2 जगहों तक ही ट्रिप सीमित रखें
- हल्की पैकिंग करें और लोकल ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करें
- ट्रैवल इंश्योरेंस और मौसम अपडेट जरूर चेक करें
इसे भी पढ़ें- बर्थ मंथ ट्रैवल सीक्रेट 2026: अब नए तरीके से करें ट्रिप प्लान करेंगे नई जगहें एक्सप्लोर
Latest Videos