Hotel Ideas to Stay in Matheran: महाराष्ट्र का खूबसूरत हिल स्टेशन माथेरान बारिश के मौसम में घूमने के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन है। जानिए यहां के बेस्ट रिजॉर्ट्स और होटलों के बारे में, जहां आप फैमिली के साथ एंजॉय कर सकते हैं।

Matheran famous hotels: महाराष्ट्र बारिश के मौसम में बेहत खूबसूरत नजर आता है। पहाड़ियां बारिश के मौसम में खूब चमकती दिखती हैं। जो भी यहां घूमने आता है, मौसम का दीवाना हो जाता है। अगर आप भी महाराष्ट्र या मुंबई घूमने जा रहे हैं तो पुणे जिले के खूबसूरत हिल स्टेशन माथेरान जाना बिल्कुल न भूलें। माथेरान में आपको खूबसूरत पहाड़ियों के साथ वादियों का लुफ्त उठाने का मौका मिलेगा।

Matheran Green field Resort

माथेरान में हरी वादियों के बीच खूबसूरत रिजॉर्ट बुक कर सकते हैं। रिजॉर्ट के चारों तरफ हरियाली का मजा मिलेगा। रिजॉर्ट में रेस्ट्रोरेंट, इनडोर गेम्स, बोनफायर का मजा लें। एक रात रुकने का खर्चा 2,958 रु है।

The Byke Heritage Resort Matheran

माथेरान में अगर हेरिटेज वाइब चाहिए तो आप Byke Heritage Resort जा सकते हैं। यहां आपको बड़ा स्वीमिंग पूल के साथ ही इनडोर गेम्स का मजा मिलेगा। 3 दिन 4 रातें यहां रुकने का खर्चा 6 हजार के करीब आएगा। इसमें ब्रेकफास्ट इंक्लूड रहेगा।

और पढ़ें: 15 अगस्त के वीकेंड पर 10 K में राजस्थान के इन 6 जगहों को करें एक्सप्लोर

Radha Cottage Heritage Resort

View post on Instagram

फैमिली के साथ फुल एंजॉयमेंट करना है, तो आप इस रिसॉर्ट में जा सकते हैं। यहां पर आपको स्विमिंग पूल के साथ ही प्रकृति की खूबसूरती देखने का पूरा मौका मिलेगा। आप फैमिली के साथ इनडोर गेम भी खेल सकते हैं। यहां पर 3 से 4 दिन रुका जा सकता है। माथेरान विजिट करने के दौरान शाम को यहां रुकना खास अनुभव देगा। एक रात रुकने का खर्चा 6 हजार के करीब आएगा।

Gujarat Bhavan Hotel

अगर माथेरान विजिट करने के दौरान आप रिसोर्ट के बजाय होटल में रहना पसंद करते हैं, तो गुजरात भवन होटल चुन सकते हैं। होटल में रहने का परडे चार्ज 3,627 रु है। यहां पर आपको स्विमिंग पूल के साथ ही फैमिली रूम भी मिल जाएंगे। आप आसानी से गाड़ी और फिर घोड़े की मदद से पूरा माथेरान विजिट कर सकते हैं। आप रिसॉर्ट में खाने के बजाय माथेरान के लोकल होटल चुन सकते हैं जहां आपको महाराष्ट्रियन कुजीन का मजा चखने का मौका मिलेगा।

और पढ़ें: 4 दिन के लिए घूम आएं गुजरात के चार शहर, IRCTC लाया है सबसे सस्ता ऑफर