Russia Travel Guide: रूस दुनिया का सबसे बड़ा देश है, जहां ऐतिहासिक महल, खूबसूरत लेक और रोमांचक शहर हर कदम पर आपका इंतजार करते हैं। अगर आप भी रूस घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं तो जानें कब जाएं और कौन से स्पॉट्स मिस न करें। 

Russia Trip Tips: दुनिया का सबसे बड़ा देश रूस टूरिस्ट्स के लिए एडवेंचर का महासागर है। मॉस्को की चमचमाती बिल्डिंग्स से लेकर साइबेरिया की बर्फीली चोटियों तक, यहां हर कदम पर रोमांच है। यह अपनी विशालता, ऐतिहासिक धरोहर और प्राकृतिक खूबसूरती के लिए जाना जाता है। अगर आप भी रूस घूमने का प्लान बना रहे हैं तो इतने बड़े देश में घूमना बिल्कुल भी आसान नहीं है। इसलिए हमने आपके लिए तैयार किया है रूस घूमने का बेस्ट टाइम और टॉप डेस्टिनेशन। यहां जानिए कब जाएं, कहां ठहरें और कौन से स्पॉट्स मिस न करें।

रूस घूमने के लिए बेस्ट टाइम

दिसंबर-मई

ये टाइम ऑफ-सीजन होता है। ठंडी सर्दी और बर्फबारी के बीच आप सस्ते रेट्स पर सफर कर सकते हैं। हॉलिडे सीजन में स्कीइंग और विंटर एक्टिविटीज का मजा लिया जा सकता है।

जून-अगस्त

रूस का मौसम बहुत ही अलग-अलग है, इसलिए सही सीजन चुनना जरूरी है। जून से अगस्त तक पीक सीजन माना जाता है। गर्मियों में दिन लंबे और रोशनी भरपूर होती है। यह समय फोटोग्राफी, बीच एक्टिविटीज और आउटडोर एडवेंचर्स के लिए बेहतरीन है।

सितंबर-नवंबर

सितंबर से लेकर नवंबर तक का टाइम मॉडरेट सीजन होता है। हल्की ठंड, कम भीड़ और अच्छे रेट्स पर होटल मिल जाते हैं । शहरों और सांस्कृतिक जगहों का एक्सपीरिएंस आराम से किया जा सकता है।

रूस क्यों है ट्रैवलर्स के लिए पसंदीदा?

जो भी टूरिस्ट्स रूस जाना चाहते हैं, उन्हें एक्सपेक्ट करना चाहिए कि दिन में गर्मी हो सकती है लेकिन रातें ठंडी रहेंगी। म्यूजियम, पैलेस, ओपेरा, बैले और लोकल कल्चर आपके ट्रिप को शानदार बना सकते हैं। यहां के महलों, किले और म्यूजियम आपको इतिहास की सैर कराते हैं। लोकल फूड्स और टाटर-किचन ट्रिप को मजेदार बना देते हैं। शहरों की हलचल से लेकर सर्दियों की बर्फीली खूबसूरती तक, हर एक्सपीरिएंस बिल्कुल अलग है।

रूस के टॉप डेस्टिनेशन

मस्को (Moscow)

मस्को, रूस की राजधानी, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक केंद्र है। यहां क्रेमलिन, रेड स्क्वायर, सेंट बेसिल कैथेड्रल, स्टेट हिस्टोरिकल म्यूजियम देख सकते हैं। आर्ट और कल्चर के लिए बोल्शॉय थिएटर और ट्रेत्याकॉव गैलरी विजिट कर सकते हैं।

सेंट पीटर्सबर्ग (St. Petersburg)

सेंट पीटर्सबर्ग को रूस की सांस्कृतिक राजधानी कहा जाता है। यहां हर्मिटेज म्यूजियम, पीटर और पॉल फोर्ट्रेस, चर्च ऑफ द सेवियर ऑन स्पिल्ड ब्लड जरूर जाना चाहिए। खूबसूरत नहरें, आलीशान आर्किटेक्चर और ग्लोबल लेवल थिएटर आपके ट्रिप को खास बना देते हैं।

काजान (Kazan)

यह जगह टाटरस्तान की राजधानी, रूसी और टाटर कल्चर का मिश्रण है। यहां काजान क्रेमलिन, कुल शरीफ मस्जिद, एनन्सिएशन कैथेड्रल देखने ज्यादातर टूरिस्ट्स जाते हैं। यहां टाटर और रूसी क्यूजीन का लुत्फ उठा सकते हैं।

सोची (Sochi)

ब्लैक सी कोस्ट पर रिसॉर्ट सिटी इस जगह की खूबसूरती में चार चांद लगा देती है। यहां जाने के बाद सोची आर्बोरेटम और अगुरा वाटरफॉल्स जरूर देखना चाहिए। स्कीइंग, स्नोबोर्डिंग और हाइकिंग जैसे एडवेंचर्स एक्टिविटीज को भी एंजॉय कर सकते हैं।

इर्कुत्स्क (Irkutsk)

इस डेस्टिनेशन को साइबेरिया का एंट्री गेट यानी प्रवेश द्वार कहा जाता है, जो लेक बैकल के पास है। यहां आने के बाद चर्च ऑफ द एपिफेनी और इर्कुत्स्क रीजनल म्यूजियम जरूर विजिट करना चाहिए। लेक बैकल की प्राचीन और गहरी पानी वाली सुंदरता नेचर के करीब ले जाता है।

व्लादिवोस्तोक (Vladivostok)

रूस के फार ईस्ट में पोर्ट सिटी आकर व्लादिवोस्तोक फोर्ट्रेस और गोल्डन हॉर्न बे जरूर विजिट करें। यहां ट्रांस-साइबेरियन रेलवे का आखिरी स्टेशन भी है।

कालिनिनग्राद (Kaliningrad)

बाल्टिक सागर का रूसी एक्स्क्लेव बेहद शानदार लोकेशन है। यहां के कालिनिनग्राद कैथेड्रल, एम्बर म्यूजियम, कुरोनियन स्पिट टूरिस्ट्स को अट्रैक्ट करते हैं। जर्मन और सोवियत आर्किटेक्ट का कॉम्बिनेशन देखने को मिलता है।

रूस की अन्य पॉपुलर डेस्टिनेशन

इन सबके अलावा साइबेरिया के गांव और नेचर रिजर्व्स, व्लादिमीर और सर्जेव पोस्ट, सोकोलॉव और उत्तरी रूस के आइस होटल्स भी जा सकते हैं। ये डेस्टिनेशंस आपके ट्रिप को हमेशा-हमेशा के लिए यादगार बना देंगे।