Famous Russian Dumplings Pelmeni: रूस की मशहूर डिश पेल्मेनी को घर पर आसानी से बनाने का तरीका जानें। कैसे तैयार करें पेल्मेनी का आटा, वेज स्टफिंग, डंपलिंग्स को आकार देने का सही तरीका और उबालकर पकाने की विधि। वेज विकल्प में रूसी स्वाद का मजा लें।

देशभर में रूस की बातें जोरों पर हो रही हैं क्योंकि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत दौरे पर हैं। रुस से भारत की दोस्ती चर्चा पर है तो फूड कैसे पीछे रह सकता है। अगर आप कभी रूस नहीं गए तो क्या हुआ। रूस के फेमस फूड के बारे में तो जान ही सकते हैं। आपको बताते चले कि रूस का राष्ट्रीय व्यंजन पेल्मेनी है, जिसे लोग बड़े चाव से खाते हैं। वैसे तो इस फूड को बनाने के लिए नॉनवेज का इस्तेमाल किया जाता है लेकिन आप वेज डंपलिंग बनाकर स्वाद ले सकते हैं। आइए जानते हैं कि आखिर रूस का फेमस फूड पेल्मेनी कैसे बनाया जाता है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
View post on Instagram

पेल्मेनी के लिए आटा कैसे तैयार करें?

आटा आमतौर पर मैदा, पानी और नमक मिलाकर सॉफ्ट डो तैयार करें। कुछ रेसिपी में अंडे की जगह पिसे हुए अलसी या जैसे बाइंडर का इस्तेमाल किया जाता है। आप चाहे तो इलास्टिसिटी के लिए गर्म पानी और तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे गूंथने के बाद करीब 15 मिनट तक रेस्ट करने दें। आप आटा फिलिंग के लिए तैयार है।

और पढ़ें: 1 नहीं 5 स्टाइल में पकाएं प्रोटीन रिच पालक, सर्दियों में जी भर कर खाएंगे बच्चे

पेल्मेनी स्टफिंग मिनटों में होगी तैयार

जिस तरह से मोमोज की फिलिंग तैयार की जाती है, ठीक वैसे ही पेल्मेनी स्टफिंग भी रेडी हो जाती है। आप आलू, मशरूम, महीन कटे पत्ता गोभी, शिमला मिर्च आदि को काटकर हल्का तेल में स्टर फ्राई करें। आलू यू कर रहे हैं तो पहले उसे उबाल लें। फिर उसे ठंडा होने से पहले अच्छी तरह तैयार और सीजन करें। पसंद के मसाल के साथ काली मिर्च डालना न भूलें।

डंपलिंग्स को कैसे आकार दें?

आटे को बहुत पतला बेल लें और फिर छोटे गोले काट लें। हर गोले के बीच में थोड़ी सी फिलिंग रखें। गोले को सेमी-सर्कल में मोड़ें और किनारों को कसकर बंद कर दें।

कैसे पकाएं पेल्मेनी?

पेल्मनी को भाप में नहीं पकाया जाता है। इसे उबलते नमक और तेजपत्ते वाले पानी में डाकर पकाते हैं। पेल्मनी तब तक पकाएं जब तक कि ये तैरकर ऊपर न आ जाए। कुछ ही मिनटों में रूस की फेमस डिश पेल्मनी बनकर तैयार हो जाएगी। आपको इसे सोया सॉस, टमैटो सॉस और चिली सॉस के साथ सर्व करना चाहिए।

और पढ़ें: चाय संग खस्ता मजा: समोसा-कचौड़ी को एक्स्ट्रा क्रंची बनाने के 5 टिप्स