International Trips for Indians: 2025 में भारतीयों की टॉप इंटरनेशनल पसंद बनी दुबई, बाली, थाईलैंड, वियतनाम, सिंगापुर, तुर्की, मालदीव, श्रीलंका, नेपाल और जापान। वीजा, बजट ट्रैवल और अनोखे एक्सपीरियंस ने इन देशों को 2025 की हॉट ट्रैवल स्पॉट बनाया।

2025 में भारतीय यात्रियों की पसंद अब सिर्फ बजट ट्रिप या छोटे ट्रैवल सर्किट तक सीमित नहीं रही है। अब लोग ऐसे देशों में घूमना पसंद कर रहे हैं जहां वीजा आसान मिले, बजट कंट्रोल में रहे और अच्छा एक्सपीरियंस भी मिले। खूबसूरत बीच हो या मॉडर्न स्काईलाइन, एडवेंचर पार्क हो या ऐतिहासिक धरोहर, इन डेस्टिनेशन्स ने भारतीयों के दिल में खास जगह बनाई है। आइए जानें वे 10 इंटरनेशनल ट्रिप, जिन्हें 2025 में भारतीय टूरिस्ट ने सबसे ज्यादा पसंद किया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

1. दुबई (UAE)

भारतीयों का ऑल-टाइम फेवरेट। बजट फ्लाइट, ऑन-अराइवल वीजै, डेजर्ट सफारी, बुर्ज खलीफा और लग्जरी शॉपिंग इसे 2025 की नंबर-1 चॉइस बनाते हैं।

2. बाली (इंडोनेशिया)

हनीमून कपल्स और नेचर लवर्स की पहली पसंद। वॉटरफॉल, मंदिर, बीच और सस्ते रिसॉर्ट इसे सुपरहिट बनाते हैं।

3. थाईलैंड

फुकेट, क्राबी और बैंकॉक-सभी भारतीयों के लिए बजट-फ्रेंडली इंटरनेशनल पैकेज। 2025 में सबसे ज्यादा बुकिंग यहीं हुई है।

4. सिंगापुर

परिवारों के लिए टॉप डेस्टिनेशन। सेंटोसा, नाइट सफारी और यूनिवर्सल स्टूडियो बच्चों से लेकर बड़ों तक सबको पसंद।

5. वियतनाम

सस्ते होटल, खूबसूरत कैफे संस्कृति, हलोंग बे क्रूज और भारतीय खाना आसानी से मिल जाना, इसकी लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है।

इसे भी पढ़ें- Year Ender 2025: इस साल सबसे ज्यादा बुक हुई 8 बजट-फ्रेंडली ट्रिप, ये रहे कारण

6. नेपाल

भारतीयों के लिए वीजा-फ्री, बजट-फ्रेंडली और एडवेंचर से भरपूर। पोखरा, काठमांडू और अन्नपूर्णा ट्रेक 2025 में सबसे ज्यादा ट्रेंड में रहे।

7. श्रीलंका

बीच, चाय बागान और कम भीड़-फैमिली और कपल ट्रैवल के लिए 2025 में खास पसंद बना।

8. तुर्की

इंस्टाग्राम-फेवरेट, कैपाडोसिया के हॉट एयर बलून्स, इस्तांबुल की गलियां और पमुक्कले जैसे वंडर्स इसे हॉट चॉइस बनाते हैं।

9. मालदीव

लग्जरी + प्राइवेट बीच, कपल्स और लक्जरी ट्रैवलर्स के लिए 2025 में भी इसकी डिमांड हाई बनी रही।

10. जापान

चेरी ब्लॉसम, टेक्नोलॉजी, फूड और साफ-सफाई। 2025 में भारत-जापान फ्लाइट कनेक्टिविटी बढ़ने से यह नई पसंद बनी है।

इसे भी पढ़ें- भारत के इन 4 जगहों को 2025 में किया गया सबसे ज्यादा गूगल सर्च