Valentines Day Weekend Trips: इस वेलेंटाइन डे गिफ्ट की जगह ट्रिप प्लान करें! उदयपुर, मनाली, गोवा, ऋषिकेश और जयपुर जैसे 5 रोमांटिक डेस्टिनेशन पर 2 दिन का वीकेंड बनाएं यादगार। प्यार को खास अंदाज में सेलिब्रेट करने के लिए बेस्ट जगहें यहां जानें।
इस वेलेंटाइन डे अगर आप चॉकलेट और गिफ्ट्स से कुछ अलग करना चाहते हैं, तो अपने पार्टनर को एक छोटा-सा रोमांटिक ट्रिप गिफ्ट करें। 2 दिन का वीकेंड भी रिश्ते में नई ताजगी और खूबसूरत यादें ऐड कर सकता है। भारत में ऐसी कई रोमांटिक जगहें हैं, जहां कपल्स सुकून, रोमांच और प्राइवेसी के साथ वेलेंटाइन डे सेलिब्रेट कर सकते हैं। आइए जानते हैं 5 बेस्ट रोमांटिक डेस्टिनेशन, जो इस वेलेंटाइन वीकेंड को खास बना देंगे।

1. उदयपुर
उदयपुर अपने खूबसूरत झीलों, पैलेस और सनसेट व्यू के लिए मशहूर है। लेक पिचोला में बोट राइड, सिटी पैलेस की भव्यता और रूफटॉप डिनर-ये सब आपके वेलेंटाइन को रॉयल टच देंगे। यहां का शांत माहौल कपल्स के लिए परफेक्ट है।
2. मनाली
अगर आप पहाड़ और ठंडा मौसम पसंद करते हैं, तो मनाली बेस्ट ऑप्शन है। बर्फ से ढकी वादियां, सोलंग वैली में एडवेंचर और नदी किनारे कैफे डेट-यहां हर पल रोमांटिक लगता है। 2 दिन में आप शांति और रोमांच दोनों का मजा ले सकते हैं।
3. गोवा
गोवा सिर्फ पार्टी के लिए नहीं, बल्कि कपल्स के लिए भी परफेक्ट है। समुद्र किनारे सनसेट वॉक, बीच रिसॉर्ट में कैंडल लाइट डिनर और स्कूटर राइड ये सब आपके रिलेशन को और ज्यादा खास बना देंगे।
4. ऋषिकेश
अगर आप भीड़ से दूर शांत वेलेंटाइन चाहते हैं, तो ऋषिकेश जाएं। गंगा किनारे बैठकर बातें करना, योग और नेचर वॉक कर सकते हैं। जो कपल आध्यात्म पसंद करता है, उनके लिए इससे बढ़िया वेलेंटाइन स्पॉट कुछ और नहीं।
5. जयपुर
पिंक सिटी जयपुर में किले, महल और हेरिटेज होटल्स रोमांटिक माहौल बनाते हैं। आमेर किला, हवामहल और राजस्थानी डिनर डेट-यहां का शाही अंदाज यादगार एक्सपीरियंस देता है।
