मध्यप्रदेश के दमोह में छेड़छाड़ के बाद मनचलों ने एक लड़की के हाथों पर ब्लेड से हमला कर दिया। पीड़िता 11वीं की छात्रा है। वो जान बचाकर रोते हुए स्कूल पहुंची।

दमोह, मध्यप्रदेश. यहां एक स्कूली छात्रा पर छेड़छाड़ के दौरान ब्लेड से हमला करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। छात्रा 11वीं में पढ़ती है। वो स्कूल जा रही थी, तभी आरोपियों ने उसे रास्ते में रोक लिया। हमले में घायल होने के बावजूद लड़की मनचलों से छूटकर स्कूल की ओर दौड़ पड़ी। उल्लेखनीय है कि 4 दिसंबर को भी यहां एक 12वीं की छात्रा के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया था। अपनी बदनामी के डर से छात्रा ने तालाब में कूदकर अपनी जान दे दी थी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

स्कूटी के सामने खड़े हो गए थे तीन मनचले
जानकारी के मुताबिक, घटना भीड़भाड़ वाले इलाके हटा सिविल अस्पताल के पास हुई। छात्रा अपनी स्कूटी से स्कूल जा रही थी। तभी तीन मनचलों ने उसकी स्कूटी रोक ली। वे लड़की पर फब्तियां कंसने लगे। लड़की ने इसका पुरजोर विरोध किया। इस पर गुस्से में आरोपियों ने उसके हाथ पर ब्लेड मार दिया।

पुलिस ने दिखाई लापरवाही
लड़की आरोपियों से छूटकर रोते हुए स्कूल पहुंची। प्रिंसिपल उसे फौरन सिविल अस्पताल ले गए। इसके बाद प्रिंसिपल छात्रा को लेकर थाने पहुंचे। प्रिंसिपल का आरोप है कि पुलिस ने मामला दर्ज करने में आनाकानी की। करीब 2 घंटे बाद मामला दर्ज किया। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। प्रिंसिपल छात्रा को लेकर वापस स्कूल लौटे और फिर उसके घर पर सूचना दी।