मध्य प्रदेश के ग्वालियर से शादी को लेकर एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां दुल्हन ने अपने दूल्हे को सुहागरात पर अपना सच बताया तो उसकी शादी टूट गई। अगले दिन दूल्हा उसे मायके ही छोड़ आया।

ग्वालियर (मध्य प्रदेश). शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन अपनी सुहागरात में एक-दूसरे के बारे में बताते हैं। लेकिन मध्य प्रदेश के ग्वलियर से अलग ही मामला सामने आया है। जहां दुल्हन को सुहागरात में दूल्हे को अपने बारे में सच बताना इतना महंगा पड़ जाएगा उसने कभी सोचा नहीं था। क्योंकि वह नहीं चाहती थी उसके इस नए रिश्ते की शुरूआत झूठ से हो। इसलिए उसने बता दिया कि शादी से पहले उसके साथ रेप हुआ था। फिर क्या था, अगले ही दिन दूल्हा उसे अपने मायके छोड़ आया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दुल्हन ने इसलिए दूल्हे को बताया अपना सच

दरअसल, ग्वालियर की रहने वाली 21 साल की लड़की का विवाह तीन साल पहले 2019 में ग्वालियर के ही एक लड़के साथ हुआ था। यह शादी काफी धूमधाम और अच्छे से संपन्न हुई थी। इसी बीच सुहागरात में दूल्हा-दूल्हन अपने-अपने बारे में बता रहे थे। लड़के ने अपनी गुजरी जिंदगी के बारे में बात की। तभी उसने लड़की से पूछा तो उसने भी सारी बात सच बताते हुए कहा- मैं नहीं चाहती हूं कि हमारी जिंदगी की शुरूआती किसी झूठ से होनी चाहिए। इसलिए मैं आपको बता देना चाहती हूं कि विवाह से पहले मेरे साथ किसी ने रेप किया था। इसके बाद अगले दिन सुबह लड़के ने यह बात अपने घरवालों को बता दी। फिर वह दूसरे ही दिन लड़की को उसके घर छोड़ आए। साथ कहा कि तुम लोगों ने इतनी बड़ी बात छुपाकर ये शादी की है। इसके अलावा दूल्हे ने फैमिली कोर्ट में इस विवाह को रद्द करवाने के लिए आवेदन दे दिया।

इस वजह से तीन साल तक नहीं हुई सुनवाई

बता दें कि ग्वावियर फैमिली कोर्ट ने दूल्हा-दुल्हन को अपनी-अपनी बात रखने के लिए तीन साल का वक्त दिया। जहां हर पेशी पर दूल्हा तो पहुंचा, लेकिन दूल्हन नहीं पहुंची और ना ही अपना कोई पक्ष अदालत के सामने रखा। इसी को देखते हुए कोर्ट ने इस विवाह को अब तीन साल बाद शून्य घोषित कर दिया है। अब दोनों सरकारी आदेश के बाद पति-पत्नी नहीं रहेंगे। बता दें कि दूल्हे ने अपनी शादी को रद्द करने के लिए साल 2019 में आवेदन दिया था। लेकिन मार्च 2020 के बाद कोविड और टोटल लॉकडाउन के चलते इस मामले में सुनवाई नहीं हो सकी थी। इसलिए दूसरी व तीसरी लहर के बीच में जब कोर्ट खुले तो सुनवाई हुई। लेकिन फिर भी लड़की एक भी सुनवाई में नहीं पहुंची।

रेपिस्ट का नाम सुनते ही उड़े लोगों के होश
कोर्ट केस करने से प हले दूल्हा जब दुल्हन को साथ रखने के लिए तैयार नहीं हुआ तो दोनों के घरवालों ने एक पंचायत बुलाई। जिसमें यह भी पता किया गया कि आखिर दुल्हन के साथ किसने यह रेप किया था। लेकिन जब सच्चाई सामने आई तो यह सुन लोगों के होश उड़ गए। क्योंकि रेप करने वाला कोई और नहीं बल्कि दुल्हन के मामा का लड़के था। हालांकि लड़की ने मामला सामने आने के बाद रेप करने वाले आरोपी के खिलाफ मामला भी दर्ज कराया था, लेकिन दूल्हा फिर साथ रखने के लिए राजी नहीं हुआ।