ग्रामीणों ने बताया कि युवक को कई सालों से जिन्न परेशान करता था। ऐसे में जिन्न को जलाने उसने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा लिया। जिससे वह बुरी तरह झुलस गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

रीवा : मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के रीवा (Rewa) जिले में एक युवक ने अंधविश्वास के चक्कर में आग लगाकर खुदकुशी कर ली। मामला सेमरिया थाना क्षेत्र का बड़ागांव का है। ग्रामीणों ने बताया कि युवक को कई सालों से जिन्न परेशान करता था। ऐसे में जिन्न को जलाने उसने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा लिया। जिससे वह बुरी तरह झुलस गया। उसे जलता हुआ देख ग्रामीणों ने आग बुछाई और उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां से उसे संजय गांधी अस्पताल रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

10 साल से जिन्न करता था परेशान
मृतक के परिजन ने बताया है कि उनका बेटा योगेंद्र साकेत करीब 10 सालों से जिन्न बाधा से परेशान था। यह उसका वहम था और वह मानसिक रूप से बीमार था। बीच में काफी समय तक ठीक रहता था। इसके बाद दोबारा जिन्न बाधा उस पर हावी हो जाता थी। मृतक के पिता देवलाल साकेत ने बताया की हाल ही में उसकी शादी भी हुई थी। 

जिन्न उतारने लगा ली आग
पुलिस के मुताबिक वह सालों से काफी परेशान था। घटना के दिन वह सुबह घर से दूर खेत में गया था, वहीं पर शरीर के अंदर मौजूद जिन्न को जला रहा था। लेकिन खुद जलकर मौत को गले लगा लिया। उसे आग से जलता देख एक ग्रामीण दौड़ कर बचाने की कोशिश की। तब तक वह बुरी तरह झुलस चुका था। किसी तरह उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। 

इसे भी पढ़ें-प्यार का खौफनाक अंत: साथ जी नहीं सके तो साथ मर गए, दिवाली से एक दिन पहले लिया ऐसा चौंकाने वाला फैसला

इसे भी पढ़ें-मगरमच्छ के जबड़े से बचाई बड़े भाई की जान, छोटे भाई की बहादुरी देख हर कोई हैरान, जानें क्या है पूरा मामला