रामेश्वर शर्मा के कांग्रेस नेताओं के 'घुटने तोड़' देने वाले बयान के बाद दिग्विजय सिंह ने उनको जवाब देते हुए चैलेंज दिया था। कहा था कि मैं मैं कांग्रेसी हूं जिसमें ताक़त हो तो मेरे घुटने तोड़ दे। मैं गांधीवादी हूं। हिंसा का जवाब अहिंसा से दूंगा। 24 नवंबर को मैं महात्मा गांधी की मूर्ति से रामेश्वर शर्मा के घर जाउंगा। 

भोपाल. भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा (bjp mla rameshwar sharma )के घटुने तोड़ने वाले बयान के बाद कांग्रेस ने चुनौती स्वीकारते हुए गांधीगिरी का तरीका अपनाया है। बुधवार को दिग्विजय सिंह (digvijay singh) कांग्रेस के सैंकड़ो नेताओं के साथ मिंटो हॉल गांधी प्रतिमा के पास पहुंचे। जहां से वह विधायक के आवास की तरफ बढ़े। रामेश्वर शर्मा के घर से 200 मीटर पर की गई बैरिकेडिंग के पास रुक गए। पुलिस ने जब दिग्विजय टीम को रोका वह सड़क पर ही रामधुन गाने लगे। हालांकि बाद में विधायक उनको अंदर लेने के लिए बाहर आए, लेकिन दिग्विजय सिहं बाहर से प्रणाम करके चलते बने। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

'हे भाजपाइयों, हे संघियों आओ और रामधन गाओ'
दिग्विजय सिंह ने ट्वीट करके कहा कि हे भाजपाइयों, हे संघियों... हमारे साथ बैठकर रामधुन गाओ। रघुपति राघव राजा राम, पतित पावन सीताराम, ईश्वर अल्लाह तेरो नाम सब को सन्मति दे भगवान, वहीं विधायक रामेश्वर ने ने इसका जबाव देते हुए ट्वीट किया मंदिर-स्कूलों में तो 70 साल से बज रही है। मस्जिदों और मदरसों में बजवाइए तो बड़ी मेहरबानी होगी राजा साहब। यह सब आप ही करवा सकते हैं।

पूरे कार्यालय परिसर में भगवा रंग के झंडे
बता दें कि रामेश्वर शर्मा ने दिग्विजय सिंह के स्वागत के लिए अपने सरकारी आवास को भगवा रंग से रंग दिया है। दिग्विजय के वेलकम के लिए होर्डिंग, बैनर और झंडे भी लगाए हैं। शर्मा ने कहा कि अगर दिग्विजय सिंह जी श्रीराम धुन करने आ रहे है उनका स्वागत है। दिग्विजय सिंह और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के आने के बाद विधायक ने अपने पूरे कार्यालय परिसर में भगवा रंग के झंडे, श्रीराम स्वागत द्वार और 1000 से अधिक लोगों के बैठकर रामधुन करने की व्यवस्था की है।

एक घंटे तक रामधुन करेंगे दिग्विजय सिंह
दरअसल, रामेश्वर शर्मा के कांग्रेस नेताओं के 'घुटने तोड़' देने वाले बयान के बाद दिग्विजय सिंह ने उनको जवाब देते हुए चैलेंज दिया था। कहा था कि मैं मैं कांग्रेसी हूं जिसमें ताक़त हो तो मेरे घुटने तोड़ दे। मैं गांधीवादी हूं। हिंसा का जवाब अहिंसा से दूंगा। 24 नवंबर को मैं महात्मा गांधी की मूर्ति से रामेश्वर शर्मा के घर जाउंगा। उनके घर जा कर प्रभु से उन्हें सदबुद्धि देने के लिए एक घंटे तक रामधुन करूंगा।

प्रसाद में मिलेगा हलवा-पुरी
बता दें कि विधायक ने दिग्विजय को प्रसाद देने के लिए अपने आवास पर पूरी सब्जी और हलवा तैयार किया है। जो सभी राम भक्तों को दिया जाएगा। साथ ही उन्होंने अपील की है कि जो भी रामभक्त कार्यालय में आएं भगवान श्री राम का स्मरण करें और उनका प्रसाद जरूर लेकर जाएं।

यहां से शुरू हुआ था पूरा मामला
दरअसल, 5 दिन पहले भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने भोपाल के कलखेड़ा इलाके में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेसी नेताओं पर विवादित बयान दिया था। शर्मा ने कहा था कि अगर आपके घर कोई कांग्रेसी नेता आए तो उसके घुटने तोड़ देना। सोशल मीडिया पर बयान वाला वीडियो वायरल हो गया। 

यह भी पढ़ें-'मैं आ रहा हूं आपके घर दम हो तो मेरे घुटने तोड़ना', Digvijay Singh ने दिया BJP विधायक को खुला चैलेंज

यह भी पढ़ें-CM शिवराज ने तमिलनाडु के इन प्रसिद्ध मंदिरों में की पूजा, पढ़े श्लोक, मांगी MP की समृद्धि, जानें क्या कहा

Scroll to load tweet…