शादी में लाइट चली गई, जिसके बाद दूल्हा और दुल्हन बदल गए। दूल्हा अपनी साली के साथ फेरे लेने जा रहा था, तभी लाइट आ गई। यह घटना देखकर सभी चौंक गए। मामला मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में असलाना गांव का है। हालांकि, फेरे के वक्त लाइट आ गई और सब ठीक कर लिया गया। 

उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन से एक मजेदार मामला साामने आया है। बीते गुरुवार को असलाना गांव में अजीबो-गरीब घटना हुई। शादी के दौरान बिजली गुल हो गई, जिससे दो दुल्हनों के दूल्हे बदल गए। हड़कंप मच गया। गनीमत यह रही कि फेरे से ठीक पहले बिजली रानी आ गईं। लेकिन लाइट जलने के बाद जो नजारा था, उसे देख वहां मौजूद हर कोई ठहाके लगाने लगा। दरअसल हुआ यूं कि लाइट जाने के बाद दूल्हों ने दूसरी दुल्हनों का हाथ पकड़ लिया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

उज्जैन के असलाना गांव में रमेश भीवेरे की तीन बेटियां हैं। निकिता, करिश्मा और कोमल। 2 की शादी बीते गुरुवार को एक साथ एक ही मंडप में हो रही थी। निकिता की शादी भोला से, करिश्मा की शादी गणेश से हो रही थी। हालांकि, बारात आई और द्वारपूजा लगा, तब तक सब ठीक था। मगर शादी की रस्म के दौरान गड़बड़ी तब हुई जब अचानक बत्ती गुल हो गई। इस बीच गलती से भोला करिश्मा के पास और गणेश निकिता के पास बैठ गया। दोनों की दुल्हन बदल गईं। 

अंधेरे की वजह से बदल गईं दुल्हनें 
इस दौरान अंधेरे में रस्म चलती रही और किसी को दुल्हन बदले जाने की जानकारी नहीं हुई, क्योंकि करिश्मा और निकिता ने साड़ी भी एक जैसी पहन रखी थी। गनीमत यह रही कि जब फेरे के लिए दूल्हा और दुल्हन खड़े हुए और हाथ पकड़कर चलने को तैयार हुए तभी लाइट आ गई। रोशनी में जब सभी ने दूल्हा और दुल्हन को देखा तो दंग रह गए। दरअसल, रोशनी में दिखा कि भोला ने करिश्मा औ गणेश ने निकिता का हाथ थामा हुआ है और अब तक की रस्में उन्होंने उन्हीं के साथ निभाई हैं। यानी दुल्हन बदल गई थी। लोगों के मजाक बनाने पर दूल्हों को अनजाने में हुई अपनी गलती पर शर्मिंदा होना पड़ा।

सोशल मीडिया पर वायरल हुई घटना
इसके बाद घर वालों ने भूल सुधार करते हुए सही जोड़ों का मिलान किया और भोला को निकिता का हाथ पकड़वाया और गणेश को करिश्मा का। इसके बाद सही दूल्हे के साथ सही दुल्हन के फेरे हुए। यह घटना सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। 

हटके में खबरें और भी हैं..

रूसी पर्यटक ने प्राचीन मंदिर में खिंचवाई न्यूड फोटो, इंडोनेशियाई सरकार ने सुनाई यह सख्त सजा

मशहूर मुर्गे की पुलिस अधिकारी ने कर दी हत्या, खूब रोया शहर, लाश का अब तक पता नहीं

परिवार ने होटल से मंगाया खाना, पैकेट खोला तो अंदर का नजारा देख निकल गई चीख

OMG! बुजर्ग चूहे को जवान करने में सफल हुए वैज्ञानिक, काम आई यह तकनीक