सीएम ने यहां स्मार्ट सिटी पार्क से ‘ऊर्जा महिला हेल्प डेस्क' की पुलिस कर्मियों के 100 वाहनों को फ्लैग ऑफ किया। इन वाहनों को निर्भया बाइक्स नाम दिया गया है। सीएम का कहना था कि आज 100 वाहन महिला पुलिस कर्मियों को दिए जा रहे हैं।

भोपाल। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा की ज़िम्मेदारी महिला पुलिसकर्मी को दी गई है। सीएम चौहान सुबह से ही महिला कर्मियों के सुरक्षा घेरे में हैं। वे सुबह सीएम हाउस से निकले और पौधरोपण करने पहुंचे। उसके बाद महिला कर्मियों के लिए वाहनों को फ्लैग ऑफ किया। सीएम ने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए पूरी तरह तैयार है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

CM ने कहा कि "700 थानों में महिला हेल्प डेस्क बनाए गए हैं। थानों में स्कूटी की व्यवस्था की गई, जिससे महिला पुलिसकर्मी तुरंत घटनास्थल पर जा सके।’ अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मेरे लिए खास है कि सुरक्षा की जिम्मेदारी आज ये बेटियां उठा रही हैं। मेरी बेटियों ने अपनी क्षमता का हर क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। ये बेटियां सशक्त और सक्षम हैं।

MP में आज से शुरू बजट सत्र: 9 मार्च को पेश होगा लेखा-जोखा, पहले दिन ही शिवराज सरकार सामने होंगे ये चैलेंज

100 वाहनों का फ्लैग ऑफ, 600 वाहन और दिए जाएंगे
सीएम ने यहां स्मार्ट सिटी पार्क से ‘ऊर्जा महिला हेल्प डेस्क' की पुलिस कर्मियों के 100 वाहनों को फ्लैग ऑफ किया। इन वाहनों को निर्भया बाइक्स नाम दिया गया है। सीएम का कहना था कि आज 100 वाहन महिला पुलिस कर्मियों को दिए जा रहे हैं। अगले चरण में 600 वाहन उपलब्ध कराएंगे। माताओं-बहनों की महिला पुलिस कर्मी तुरंत मदद कर सकेंगी। 

Scroll to load tweet…


महिलाओं की मदद करेंगी निर्भया बाइक्स
शिवराज ने कहा कि हमारी बेटियां सशक्त हैं, हर क्षेत्र सक्षम हैं और हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। पुलिस सेवा में भी बेटियों ने सफलता प्राप्त की है। इन बेटियों को बधाई देता हूं, जो अब पीड़िता की मदद के लिए मौके पर तुरंत पहुंच सकेंगी। सीएम ने यहां स्मार्ट सिटी पार्क से 'ऊर्जा महिला हेल्प डेस्क' की पुलिस कर्मियों के 100 वाहनों को फ्लैग ऑफ किया।

महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलता है
सीएम की सुरक्षा में तैनात भोपाल की कोतवाली की ACP बिट्टू शर्मा ने कहा कि मैं यहां पर कार्यकारी प्रभारी के रूप में तैनात हूं, मुख्यमंत्री जी ने आज सभी महिला को उनकी सुरक्षा की ज़िम्मेदारी दी है। इस तरह के फैसलों से महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलता है।

Scroll to load tweet…

2021 में पहली बार महिलाओं को सुरक्षा में लगाया गया था
ये लगातार दूसरी साल है, जब सीएम ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर अपनी सुरक्षा में पुरुषों को नहीं रखा है। 2021 में भी शिवराज की सुरक्षा में पहली बार एक दिन के लिए महिलाओं की ड्यूटी लगाई गई थी। तब सीएम ने भोपाल की सड़कों पर झाड़ू लगाई थी और महिलाओं की समस्याएं भी सुनी थीं। शिवराज ने महिला सफाईकर्मियों के साथ चौपाल भी लगाई थी। इसके बाद चाय की चुस्की लेते नजर आए थे। 

यह भी पढ़ें-शिवराज सिंह चौहान के एक ऐलान से एमपी में कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, होली से पहले चेहरे पर लौटी मुस्कान