कांग्रेस ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की दूसरी सूची मंगलवार को जारी की। सूची में 52 उम्मीदवारों के नाम शामिल जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण को कराड दक्षिण से मिला टिकट। 

मुंबई. कांग्रेस ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की दूसरी सूची मंगलवार को जारी की। सूची में 52 उम्मीदवारों के नाम शामिल जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण को कराड दक्षिण से मिला टिकट। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

29 सितंबर को कांग्रेस ने पहली सूची जारी की थी। कांग्रेस की पहली लिस्ट में 51 उम्मीदवारों के नाम थे, पहली सूची में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक च्वहाण को भोकर से दिया गया टिकट। पहली सूची के अनुसार नितिन राउत नागपुर उत्तर और पूर्व गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे की बेटी प्रणीति शिंदे सोलापुर सेंट्रल से चुनाव लड़ेंगी।

Scroll to load tweet…

महाराष्ट्र में कांग्रेस और शरद पवार की एनसीपी (NCP) साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है। दोनों पार्टियां 125-125 सीटों पर लड़ेंगी और बची हुई 38 सीटों पर गठबंधन के और सहयोगी चुनाव लड़ेंगे।

बता दें कि महाराष्ट्र और हरियाणा में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। महाराष्ट्र और हरियाणा में 21 अक्टूबर को मतदान होगा और मतगणना 24 अक्टूबर को होगी। नॉमिनेशन भरने की आखिरी तारीख 4 अक्टूबर को है। नामांकन वापस लेने की तारीख 7 अक्टूबर होगी।