30 वर्षीय मॉडल का शव गुरुवार को मुंबई के अंधेरी इलाके में एक होटल के कमरे में पंखे से लटका मिला। पुलिस के मुताबिक, मॉडल ने बुधवार रात करीब 8 बजे होटल में चेक-इन किया और डिनर भी ऑर्डर किया।

मुंबई. 30 वर्षीय मॉडल का शव गुरुवार को मुंबई के अंधेरी इलाके में एक होटल के कमरे में पंखे से लटका मिला। पुलिस के मुताबिक, मॉडल ने बुधवार रात करीब 8 बजे होटल में चेक-इन किया और डिनर भी ऑर्डर किया। हाउसकीपिंग स्टाफ के बार-बार फोन करने पर गुरुवार को उसने दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद होटल के मैनेजर ने पुलिस को सूचना दी। होटल पहुंचने पर पुलिस ने मास्टर चाबी से कमरा खोला तो मॉडल का शव पंखे से लटका मिला।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

Scroll to load tweet…

पुलिस ने मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है। सुसाइड नोट पर मॉडल ने लिखा, "सॉरी, इसके लिए कोई जिम्मेदार नहीं है। मैं खुश नहीं हूं। मुझे बस शांति चाहिए।" वर्सोवा पुलिस ने एडीआर के तहत मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस के द्वारा इस मामले की जांच की जा रही है।