महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी से एक हैवान पिता की क्रूरता सामने आई है। जहां 5 साल के बेटे के साथ क्रूरता की सारी हदें पार कर दीं, मासूम को बेइंतहा प्रताड़ित करते उसे पीटा गया। इतना ही नहीं बच्चे को आरोपी ने सिगरेट की बट से भी जलाया।

भिवंडी. महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी से दर्दनाक खबर सामने आई है। जहां घरेलू विवाद के चलते एक पिता ने अपने 5 साल के बेटे के सा क्रूरता की सभी हदें पार कर दी। उसने न केवल अपने बेटे को जानवरों की तरह पीटा, बल्कि मासूम को सिगरेट के बट से भी जलाया। बच्चा रोता-बिलखता रहा और युवक उसपर कहर बरपाता रहा। पुलिस ने बच्चे की शिकायत पर आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि अभी तक उसकी गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

आरोपी की तलाश में धरपकड़ कर रही पुलिस
दरअसल, यह मामला भिवंडी कस्बे का है, जहां बच्चे की मां ने सोमवार को आरोपी पति फहीम रिजवान अहमद खान (33) के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। मामले क जांच कर रहे शांति नगर पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक सीतल राउत ने बताया कि मामला संज्ञान में आते ही दर्ज कर लिया है। लेकिन इस सिलसिले में अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। 

मां से मिलने की जिद कर रहा था मासूम
बता दें आरोपी पति फहीम रिजवान अहमद खान और उसकी पत्नी शादी के कुछ साल बाद ही अलग हो गए थे। दोनों अलग-अलग रहते हैं। लेकिन पीड़ित बच्चा पिता के साथ रहता था। जब बच्चे ने अपनी मां से मिलने की जिद की तो उसके साथ मारपीट की गई। इतना ही नहीं बच्चे को सिगरेट के बटों से जला दिया और उसे अपनी मां से नहीं मिलने दिया गया। वहीं निरीक्षक सीतल राउत ने बताया कि जांच चल रही है। पीड़ित बच्चा और मां के बयान ले लिए गए हैं। 

यह भी पढ़ें-दुल्हन बनकर पहुंची ससुराल, लेकिन शादी के तीसरे दिन ही पति के सच ने उड़ा दिए होश...बेडरूम में थी भाभी की बहन