सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक स्कूटी पर 6 लोग बैठे  दिख रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो मुंबई शहर का है। हालांकि, मुंबई पुलिस ने भी इस वीडियो को संज्ञान में लिया है। 

नई दिल्ली। भारत में सड़कों पर लोग अजीबो-गरीब तरीके से गाड़ी चलाते अक्सर देखे जा सकते हैं। कई बार उनके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं और संबंधित राज्य या जिले की पुलिस ऐसा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करती है। स्टंट और बेतरतीब तरीके से गाड़ियों के चलाने का वीडियो अक्सर दिल्ली-एनसीआर से वायरल होता है। मगर इस बार मामला अलग है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे मुंबई शहर का बताया जा रहा है। इस वीडियो को रमनदीप सिंह होरा नाम के ट्विटर हैंडल से पोस्ट किया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि भीड़-भाड़ वाली सड़क पर एक स्कूटी पर छह लोग बैठे हैं। 

Scroll to load tweet…

जगह नहीं बची तो कंधे पर सवार हो लिए
ट्विटर पर वायरल हो रहे इस वीडियो को अब तक 68 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। रमनदीप ने वीडियो पोस्ट करते हुए इसके कैप्शन में लिखा, हाइट ऑफ फुकरापंती, एक स्कूटर पर छह लोग सवार हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क पर पांच लोग किसी तरह सीट पर बैठे हैं, जबकि एक अन्य सीट पर बैठे लड़के के कंधे पर सवार है। वैसे, इनसे हेल्मेट की उम्मीद करना यहां हास्यास्पद होगा। 

पुलिस ने पूछा नाम और पता 
वीडियो पोस्ट करने वाले यूजर ने यह वीडियो मुंबई पुलिस को भी टैग किया है। पुलिस ने अपने जवाब में लिखा, कृपया अपना संपर्क विवरण साझा करें। हम स्थिति को समझने के लिए आपसे बात करना चाहते हैं। पुलिस ने आगे की कार्रवाई के लिए स्थान के बारे में भी पूछा है, जिसके जवाब में यूजर ने लिखा, स्टार बाजार, अंधेरी वेस्ट के पास। इस वीडियो पर कई यूजर्स ने दिलचस्प प्रतिक्रिया दी है। इनमें एक ने लिखा, मैं सोच रहा हूं कि अगर इनके पास कार होती तो उसमें कितने फिट होते। कोई अनुमान लगाएगा क्या? वहीं एक यूजर ने लिखा, होंडा तो टाटा मोटर्स की कार नैनो को कड़ी टक्कर दे रही है। 

हटके में खबरें और भी हैं..

बेटे के अंतिम संस्कार में गई महिला को एक लड़के से हुआ प्यार, बाद में कर ली शादी, दोनों की उम्र आपको चौंका देगी

यह लड़की रोज पीती है कुत्ते का यूरीन, बोली- होते हैं कई फायदे

Amazon बेच रहा 26 हजार की बॉल्टी और 10 हजार के मग, यूजर ने पूछा- इसका क्या करें

नाले में गिरे बेटे को बचाने महिला ने लगा दी जान की बाजी, कहा- यह जीवन का सबसे भयानक दिन था