पूरे देश में नवरात्र चल रहे हैं। जगह-जगह झाकियां सजी हुई हैं। देवी की स्तुति में लोग मुग्ध हैं। उसी वक्त यह बच्ची कूड़ेदान में पड़ी हुई चीखे जा रही थी।

मुंबई. यह घटना शर्म से सिर झुका देती है। जब सारा देश नवरात्र मना रहा है, देवियों की स्तुति कर रहा है, कन्याओं को पूजा जा रहा है, ऐसे में यह बच्ची कूड़ेदान में पड़ी-पड़ी अपनी जिंदगी के लिए चीखे जा रही थी। बेहद शर्मनाक यह मामला मुंबई के विरार(ईस्ट) का है। मंगलवार को नारंगी फाटक के पास श्मशान भूमि के बाहर रखे कूड़ेदान में यह नवजात बच्ची पड़ी हुई थी। वो जोर-जोर से रोए जा रही थी। इसी बीच किसी की नजर बच्ची पर पड़ी। जानकारी लगने पर सोशल वर्कर स्वाति शोलापुरकर वहां पहुंचीं। उन्होंने बच्ची को उठाया और स्थानीय हॉस्पिटल में भर्ती कराया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

प्लास्टिक की थैली में लपेटकर बच्ची को किया डम्प
विरार पुलिस के मुताबिक, बच्ची को प्लास्टिक की थैली में लपेटकर कूड़ेदान में डम्प किया गया था। लोगों ने बच्ची को उठाया और रूमाल से उसका बदन साफ किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास के CCTV कैमरे खंगाले जा रह हैं। बच्ची का स्वास्थ्य ठीक है।