भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आज महाराष्ट्र में कांग्रेस-एनसीपी के गठबंधन पर जमकर निशाना साधा। शाह ने कहा कि कांग्रेस वर्षों तक राज्य की सत्ता में रही, लेकिन उसने जनता के लिए कुछ नहीं किया। 

मुंबई. भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आज महाराष्ट्र में कांग्रेस-एनसीपी के गठबंधन पर जमकर निशाना साधा। शाह ने कहा कि कांग्रेस वर्षों तक राज्य की सत्ता में रही, लेकिन उसने जनता के लिए कुछ नहीं किया। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जबकि देवेंद्र फडणवीस ने पांच साल के कार्यकाल में ही कई उल्लेखनीय कार्य कर दिखाए। केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा, "विदेशों में प्रधानमंत्री जहां-जहां जाते हैं, वहां उनका जोरदार स्वागत होता है। नरेंद्र मोदी को जिस तरह से विदेशों में सम्मान मिलता है उससे कांग्रेस को तकलीफ होती है। विदेश में ये सम्मान, मोदी या भाजपा का सम्मान नहीं है। ये समूचे देश का सम्मान है।"

मोदी ने पूरा किया सरदार पटेल का सपना 
सांगली की सभा में अमित शाह ने आर्टिकल 370 को मोदी सरकार की बड़ी उपलब्धि गिनाया। 

उन्होंने लोकसभा चुनाव में महाराष्ट्र से भाजपा को ज्यादा सीटें जितवाने के लिए लोगों का आभार भी जताया। कहा, ''पीएम ने आर्टिकल 370 हटाकर पूरे देश से दो विधान, दो प्रधान और दो निशान को खत्म कर दिया। देश को अखंड बनाने का महान काम किया है। आज सरदार पटेल के अखंड भारत का सपना पूरा हो चुका है।''

मुझे गाली दें देश को नहीं 

केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा, ''मैं राहुल जी से कहना चाहता हूं कि अगर गाली देनी है तो मुझे दीजिये, मेरी पार्टी को दीजिये, मोदी जी को दीजिये। हम आपको कुछ नहीं कहेंगे। अगर आप भारत माता के टुकड़े करने की बात कहने वालों के साथ रहेंगे, तो भारत माता के टुकड़े करने वालों को जेल की सलाखों के पीछे भेजना हमारी सरकार का काम है।

शाह ने कहा, कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाने के बाद शांति कायम है। कश्मीर में खून की नदियां तो छोड़िए एक गोली भी नहीं चालानी पड़ी है।