भाजपा के मुंबई अध्यक्ष मंगल प्रभात लोढ़ा ने मालाबार हिल विधानसभा सीट से नामांकन दाखिल किया है।

मुंबई(Mumbai). महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में आज नामांकन की आखिरी तारीख है। अलग अलग पार्टियों के उम्मीदवार एक एक कर नामांकन दाखिल कर रहे हैं। कई उम्मीदवार नामांकन दाखिल कर चुके हैं। हलफनामे में उनकी संपत्ति का विवरण भी सामने आ रहा है। भाजपा के मुंबई अध्यक्ष मंगल प्रभात लोढ़ा ने मालाबार हिल विधानसभा सीट से नामांकन दाखिल किया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

लोढ़ा 441 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं। राजस्थान में जमीन भी है। भाजपा नेता मुंबई के मशहूर बिल्डर हैं। लोढ़ा और उनकी पत्नी के नाम 252 करोड़ की चल संपत्ति है। दोनों 189 करोड़ की अचल संपत्ति के भी मालिक हैं। भाजपा नेता के पास एक जगुआर कार है, जिसकी कीमत 14 लाख रुपए है। लोढ़ा के पास बड़े पैमाने पर बॉन्ड्स और शेयर भी हैं।

भाजपा नेता के पास दक्षिण मुंबई में पांच अपार्टमेंट भी हैं। राजस्थान में एक प्लॉट है। भाजपा नेता और पत्नी के नाम पर मालाबार हिल में भी एक फ़्लैट है।
पत्नी के नाम पर दक्षिण मुंबई में भी एक फ़्लैट है। इनके नाम मुंबई में भी एक कॉमर्शियल फ़्लैट है। हलफनामे के मुताबिक लोढ़ा पर पांच मामले भी बहाल रहे हैं। इसमें एक धोखाधड़ी का मामला भी है।

2009 में लोढ़ा की कुल संपत्ति 68.64 करोड़ थी। 2014 में ये 198 .61 करोड़ हो गई। भाजपा नेता की पत्नी के नाम कोई कार नहीं है। हलफनामे के मुताबिक लोढ़ा के पास 6 ,55, 89 , 812 रुपये कीमत का जबकि पत्नी के नाम 7, 22, 03, 130 रुपये कीमत का सोना-चांदी है।