महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सत्तारूढ़ पार्टी बीजेपी और शिवसेना का गठबंधन हो गया है। भाजपा और शिवसेना ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019 के लिए सीट साझा करने के सौदे को अंतिम रूप दे दिया है। 

मुंबई. महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सत्तारूढ़ पार्टी बीजेपी और शिवसेना का गठबंधन हो गया है। भाजपा और शिवसेना ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019 के लिए सीट साझा करने के सौदे को अंतिम रूप दे दिया है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

 लंबे समय से अटकलों के बाद गठबंधन- 

राज्य के वरिष्ठ भाजपा मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने यह जानकारी दी है। पाटिल ने संवाददाताओं को बताया कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे संयुक्त बयान के जरिए सीट बंटवारे की घोषणा करेंगे। 

वर्ली विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे आदित्य ठाकरे-

शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे इस बार अपपने बड़े बेटे आदित्य ठाकरे को भी चुनाव में उतार रहे हैं। जिसके लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को ए-बी फॉर्म बांट दिए गए हैं। पार्टी के उम्मीदवारों में बेटे आदित्य ठाकरे भी शामिल हैं वो वर्ली विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। 53 साल में आदित्य ठाकरे पहले ठाकरे परिवार के पहले ऐसे शख्स हैं जो चुनाव रण में उतर रहे हैं। उनके परिवार का कोई सदस्य अभी तक सीधे चुनाव में नहीं उतरा है। उद्धव ठाकरे ने बताया कि उन्होंने पिता बाल ठाकरे से वादा किया था कि एक दिन शिवसेना का भी मुख्यमंत्री होगा।

सीटों को लेकर जल्द होगी घोषणा-

दोनों पार्टियां जल्द ही सीटों को लेकर घोषणा कर सकती हैं। गठबंधन के बाद अभी तक पार्टी ने सीटों के बंटवारे को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है। महाराष्ट्र में 288 सीटों पर चुनाव होने हैं। जिसमें बीजेपी और शिवसेना के बीच 126 सीटें पर संघर्ष बना हुआ है। पिछली बार के चुनाव में भाजपा ने 122 सीटों पर जीत हासिल की थी।