महिला गेटवे ऑफ इंडिया के पास  एलिफेंटा जाने के लिए एक बोट में सवार हुई। लेकिन थोड़ी ही दूर जाने के बाद पानी की तेज लहरें बोट से टकराने लगी, जिससे बोट का बैलेंस बिगड़ गया और महिला समंदर में जा गिरी। 

मुंबई : पुलिस के एक जवान ने अपने जान की परवाह न करते हुए समंदर में डूब रही एक महिला को सुरक्षित बचा लिया है। मुंबई (Mumbai) पुलिस के इस जवान की बहादुरी देख वहां खड़े लोग सैल्यूट करने से खुद को रोक नहीं पाए। दरअसल, एक महिला गेटवे ऑफ इंडिया (Gateway of India) के पास एलिफेंटा जाने के लिए एक बोट में सवार हुई। लेकिन थोड़ी ही दूर जाने के बाद पानी की तेज लहरें बोट से टकराने लगी, जिससे बोट लड़खड़ा गई और महिला समंदर में जा गिरी। जिसके बाद चारों तरफ उसे बचाने के लिए शोर सुनाई देने लगा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जवान ने बचाई महिला की जान
लोगों की शोर सुन पुलिस का सागरी सुरक्षा फोर्स वहां पहुंच गया। पुलिस टीम ने स्पीड के साथ बोट लेकर उस जगह तक पहुंच गई जहां महिला बोट से गिर गई थी। कोलाबा पुलिस के एक जवान ने अपनी जान जोखिम में डालते हुए रस्सी फेंका और महिला को अपनी ओर खींचा। महिला वह रस्सी पकड़ने में कामयाब हो गई। इस तरह वह जवान महिला को समंदर से ऊपर खींचने में कामयाब हो गया।

जवान की तारीफ
पुलिस जवान ने महिला को खींचकर ऊपर लाया और उसकी जान बचाई। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद उसे रिलीज कर दिया। पुलिस के मुताबिक लड़की अब बिल्कुल स्वस्थ्य है। वहीं जवान की इस बहादुरी के बाद लोगों ने उसकी खूब तारीफ की। महिला ने भी जान बचाने के लिए पुलिसकर्मी का शुक्रियादा किया।

Scroll to load tweet…

कई बार हो चुकी हैं ऐसे हादसे
बता दें कि गेटवे ऑफ इंडिया मुंबई का सबसे फेमस टूरिस्ट प्लेस है। यहां देशभर से कई लोग घूमने आते रहते हैं। ये महिला भी यहां घूमने आई थी। कुछ दिन पहले भी यहीं एक महिला समुद्र में जा गिरी थी। जिसके बाद वहीं खड़े एक फोटोग्राफर ने महिला को पानी में गिरते देख लिया, जिसके बाद उसने महिला को बचा लिया था।

इसे भी पढ़ें-Maharashtra में कोरोना संक्रमण ने फिर डराया, मुंबई में थोड़ी राहत, तीन दिन बाद 4% घटे नए केस

इसे भी पढ़ें-शाहरुख खान के बंगले को परमाणु बम से उड़ाने की धमकी देने वाला गिरफ्तार, खुद को सैनिक बताकर किया था पुलिस को फोन