महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव का माहौल इन दिनों गर्म है। ऐसे में पार्टियां दूसरे राज्यों से अपने स्टार प्रचारकों को बुलाकर तूफानी कैम्पेन कर रही हैं। मुंबई में उत्तर भारतीय मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने जनता को संबोधित किया। डिप्टी सीएम इस कैंपेन में एक विवादित बयान भी दे डाला, मौर्या ने कहा, जनता को अगर पाकिस्तान पर परमाणु बम गिराना है तो आने वाले 21 तारीख को कमल का बटन दबाएं।

मुंबई. महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव का माहौल इन दिनों गर्म है। ऐसे में पार्टियां दूसरे राज्यों से अपने स्टार प्रचारकों को बुलाकर तूफानी कैम्पेन कर रही हैं। मुंबई में उत्तर भारतीय मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने जनता को संबोधित किया। डिप्टी सीएम इस कैंपेन में एक विवादित बयान भी दे डाला, मौर्य ने कहा, जनता को अगर पाकिस्तान पर परमाणु बम गिराना है तो आने वाले 21 तारीख को कमल का बटन दबाएं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मुंबई में पार्टी का प्रचार करने आए यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अपने भाषण में विवादित बयान दे दिया है। बीजेपी के फायर ब्रांड नेता के तौर पर मशहूर मौर्य ने कहा, जनता को अगर पाकिस्तान पर परमाणु बम गिराना है तो आने वाले 21 तारीख को कमल का बटन दबाएं।

क्या कहा मौर्य ने?

यूपी के डिप्टी सीएम ने कहा, "पाकिस्तान हमेशा भारत को परमाणु हमले की धमकी देता है। इस धमकी से भारत समेत समूची दुनिया को डराने की कोशिश करता है। उसकी इस धमकी का जवाब देना है तो आनेवाले चुनाव में कमल का बटन दबाओ। कमल का बटन दबाने के बाद दो परमाणु गिराए जाएंगे। एक नापाक पाकिस्तान पर और दूसरा धारा 370 का विरोध करनेवालों पर।"

कहां बोल रहे थे मौर्य ?

थाने के मानपाडा में उत्तर भारतीय संगठन की ओर से एक स्नेह सम्मेलन का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में मौर्य मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे थे। इस दौरान महायुति के उम्मीदवार संजय केलकर भी मौजूद थे।

कब है महाराष्ट्र में चुनाव?

महाराष्ट्र में 288 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव हो रहा है। 21 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे। मतगणना को 24 अक्टूबर को होगी।